पोनीटेल का पतला होना और हेयरलाइन का घटना हो सकते हैं बाल झड़ने के लक्षण, जानें कारण और उपचार

Hair fall: बाल झड़ने की शुरुआत अक्सर किसी को समझ नहीं आती है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, इनका कारण जानें और उपायों को अपनाएं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : July 4, 2022 3:27 PM IST

बालों का झड़ना एक बहुत ही आम समस्या है जो बहुत से लोगों को होती है। बालों का विकास चक्रों में होता है- अलग-अलग चरण होते हैं जिनमें प्रत्येक बाल बढ़ता है जैसे कि एनाजेन, टेलोजेन और कैटजेन। हालांकि, एक दिन में 100 बाल तक झड़ना सामान्य है। लेकिन अगर बालों का झड़ना प्रति दिन 100 से अधिक है या फिर आप देखते हैं कि बाल पतले हो रहे हैं या फिर सामान्य से अधिक गिर रहे हैं और खोपड़ी पर गंजे पैच भी है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके बाल गिर रहे हैं। ऐसे में बाल झड़ने के कारण, लक्षण और उपचारों के बारे में जानने के लिए हमने डॉ. अप्रतीम गोयल (Dr Apratim Goel), Celebrity dermatologist से बात की।

बाल झड़ने के लक्षण-Hair fall early symptoms

1. हेयर ब्रश, पिलो केस या कपड़ों पर बालों का मिलना

2. बालों को दो तरह बांटने पर बड़े-बड़े गैप नजर आना

3. पोनीटेल का पतला होना

4. घटती हुई हेयरलाइन

5. सिर में खुजलीया दर्द होना

6. गंजा पैच

बाल झड़ने के प्रकार क्या हैं-Types of Hair fall

1. टेलोजेन एफ्लुवियम (Telogen effluvium)

एक ही समय में बड़ी संख्या में झड़ना या बालों का गुच्छों में झड़ जाना टेलोजेन एफ्लुवियम है। इससे खोपड़ी पर कम बाल दिखाई देते हैं और बालों की संख्या में भारी कमी आती है। इसमें पोनीटेल पतली हो जाती है। इसके अलावा टेलोजन एफ्लुवियम शरीर में एक तनावपूर्ण घटना के बाद होता है जैसे एक बड़ी बीमारी, बड़ी सर्जरी, गर्भावस्था के बाद या तनावपूर्ण अवधि के बाद।

2. एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (Androgenetic alopecia)

यह एक अनुवांशिक और हार्मोनल स्थिति है जो पुरुषों और महिलाओं को प्रभावित कर सकती है। यह पुरुषों में अधिक आम है और इसे मेल पैटर्न गंजेपन के रूप में भी जाना जाता है। एक विशिष्ट पैटर्न है जिसमें एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया होता है। इसमें सिर के आगे की ओर के बाल गायब होने लगते हैं। इसके अलावा महिलाओं में इसे फीमेल एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहा जाता है। यह कुछ सामान्य पैटर्न के साथ भी होता है।एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया आमतौर पर 40 साल की उम्र के बाद देखा जाता है लेकिन 20 साल की उम्र में शुरू हो सकता है।

3. गंजापन (Alopecia areata)

स्कैल्प पर अचानक पैचेस होना गंजेपन का संकेत हो सकता है। इसमें सिर अलग-अलग जगहों पर खाली पैचेस नजर आते हैं। इसमें एलोपेसिया टोटलिस कहा जाता है। इसमें तो पूरा शरीर शामिल हो सकता है यानी कि इसके कारण शरीर के अंगों, भौहों और पलकों तक के बाल झड़ सकते हैं। इसे एलोपेसिया यूनिवर्सलिस कहा जाता है।

4. ट्रैक्शन एलोपेसिया (Traction alopecia)

ट्रैक्शन एलोपेसिया बालों पर दबाव ज्यादा होता है। इसमें कोई हेयर स्टाइल बनाने में बाल खींच जाते हैं।

5. स्कारिंग एलोपेसिया (Scarring alopecia)

स्कारिंग एलोपेसिया में लाइकेन प्लेनस, ल्यूपस जैसी सूजन की स्थिति से निशान पड़ सकते हैं जो बालों के स्थायी नुकसान का कारण बन सकते हैं।

6. अन्य स्थितियां

बाल झड़ने की अन्य स्थितियों की बात करें जहां बालों का झड़ना हो सकता है तो वो है टिनिया कैपिटिस जो कि फंगल इंफेक्शन है और ट्रिकोटिलोमेनिया जिसमें व्यक्ति खुद के बाल खींचता है।

बालों के झड़ने का कारण-Causes of Hair Fall

1. आनुवंशिक - एंड्रोजेनेटिक गंजापन (पुरुष या महिला पैटर्न गंजापन) एक आनुवंशिक और वंशानुगत प्रवृत्ति के कारण होता है।

2. हार्मोन - पुरुषों और महिलाओं में एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) के स्तर में बढ़ोतरी बालों के झड़ने का कारण बन सकती है। पीसीओएस वाली महिलाएं अक्सर बालों के झड़ने से पीड़ित होती हैं

3. ड्रग्स-कैंसर के लिए दी जाने वाली कीमोथेरेपी, ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स, ब्लड थिनर के कारण अस्थायी रूप से बाल झड़ सकते हैं

4. तनाव, संक्रमण, गर्भावस्था के बाद - अस्थायी बालों के झड़ने का कारण जिसे टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है

5. आहार - कम प्रोटीन वाला आहार और गंभीर रूप से कैलोरी प्रतिबंधित आहार

6. चोट लगना - आघात या जलन के कारण उस क्षेत्र में बाल झड़ सकते हैं।

बाल झड़ने का उपाय-How to prevent Hair fall in hindi

1. स्वस्थ आहार बनाए रखना - अपने आहार में आयरन, विटामिन बी 12, फोलिक एसिड, प्रोटीन को शामिल करें

2. ढीले बालों के लिए विकल्प चुनें

3. हीट स्टाइलिंग को कम से कम रखें

4. योग, ध्यान, व्यायाम द्वारा तनाव प्रबंधन की मदद लें

बाल झड़ने का इलाज-Treatment for Hair fall

1. अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद पोषक तत्वों की खुराक शुरू करें।

2. उपचार बालों के झड़ने के कारण और प्रकार पर निर्भर करता है। जैसे कि पुरुष पैटर्न गंजापन के लिए मौखिक मिनोक्सिडिल, फाइनस्टेराइड जैसी दवाएं दी जाती हैं, सूजन की स्थिति के लिए स्टेरॉयड दिया जा सकता है, फंगल संक्रमण के लिए एंटीफंगल दिया जा सकता है।

3. ग्रोथ पेप्टाइड्स युक्त लोशन उपचार के लिए सहायक के रूप में कार्य करते हैं

4. पुरुषों के गंजेपन के लिए मिनोक्सिडिल लोशन उपयोगी है। इसे 2, 5 या 10% की ताकत में दिया जा सकता है।

5. क्लिनिक उपचार जैसे मेसो इंजेक्शन, प्लेटलेट रिच प्लाज्मा, स्टेमसेल इंजेक्शन, लो लेवल लाइट थेरेपी आदि बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

6. हेयर ट्रांसप्लांट पुरुष/महिला पैटर्न गंजापन के प्रबंधन के लिए एक प्रभावी उपचार है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source