Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Gum Diseases: मसूड़ों में होती है बार-बार सूजन? कहीं कैंसर तो नहीं, दिखें ये लक्षण तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों से खून निकलना, दर्द, मसूड़ों का ढीला होना आदि समस्याएं अधिक दिनों तक बनी रहें, तो इसे नजरअंदाज करना खतरे से खाली नहीं। यह मसूड़ों में होने वाला कैंसर (Gum Cancer Symptoms in Hindi) भी हो सकता है।

Gum Diseases: मसूड़ों में होती है बार-बार सूजन? कहीं कैंसर तो नहीं, दिखें ये लक्षण तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क
मसूड़ों में होती है बार-बार सूजन? कहीं कैंसर तो नहीं, दिखें ये लक्षण तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क।

Written by Anshumala |Updated : January 1, 2021 5:53 PM IST

Gum Cancer in Hindi: मसूड़ों और दांतों की समस्या एक कॉमन समस्या है, लेकिन कई बार इन्हीं कॉमन सी नजर आने वाली समस्याओं को नजरअंदाज करने या इनके बार-बार होने से समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। आमतौर पर मसूड़ों में सूजन (swelling in gums), मसूड़ों से खून निकलना (Bleeding gums), दर्द, मसूड़ों का ढीला होना, सूजन होने पर मसूड़ों का लाल होना, झनझनाहट आदि समस्याएं होती हैं। कई बार ये समस्याएं खुद ही 2-3 दिनों में ठीक हो जाती हैं, तो कई बार ये जल्दी ठीक नहीं होती हैं। खासकर, मसूड़ों में होने वाली सूजन (swelling in gums) जल्दी ठीक ना हो, तो एक बार डॉक्टर से जरूर दिखा लें। मुंह की सेहत खराब होने से मसूड़ों में सूजन आ जाती है (Gum Cancer Symptoms in Hindi)। कई बार ब्रश करते समय मसूड़े छिलने से सूजन हो जाती है, एलर्जी होने यहां तक कि ओरल कैंसर (Oral Cancer) के कारण भी ये समस्याएं होती हैं।

मुंह का कैंसर क्या है? (What is Oral Cancer)

शरीर में जब कोशिकाएं (Cells) अनियमित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो कैंसर होने की संभावना रहती है। इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। कई तरह के कैंसर होते हैं, जो शरीर में कही भी, किसी भी अंग में विकसित हो सकता है। इसी तरह से मुंह का कैंसर (Oral Cancer) है, जो काफी कष्टदायक होता है। शरीर में जब कैंसरस सेल्स की वृद्धि होने लगती है, तो यह हेल्दी कोशिकाओं के साथ टिश्यू को भी नुकसान पहुंचते हैं। मुंह का कैंसर आप मसूड़ों में सूजन, बार-बार छाले होना, सूजन, दर्द, मसूड़ों से खून आना, किसी तरह की गांठ आदि के रूप में पहचान सकते हैं। मुंह में कैंसर आपके गाल, होंठ, जीभ कहीं भी हो सकता है। इसका इलाज समय पर ना कराया जाए, तो जान भी जा सकती है।

मुंह के कैंसर के लक्षण (Symptoms of Oral Cancer in hindi)

मसूड़ों में सूजन, लाल धब्बे, दर्द

Also Read

More News

टॉन्सिल्स में दर्द

गले, छाले, दर्द, सूजन होना

कुछ भी निगलने में दर्द महसूस करना

वजन कम होना (Gum Cancer Symptoms in Hindi)

थकान महसूस होना

मुंह में सफेद या फिर लाल चकत्ते होना

मुंह के छाले ठीक ना होना

मसूड़ों ले खून आते रहना

दांत ढीले हो जाना

मसूड़ों में सूजन होना भी होता है कैंसर (Gum Cancer Symptoms in Hindi)

यदि आपके मसूड़ों में हुआ सूजन एक-दो दिन में खुद ही ठीक हो जाता है, तो यह कॉमन समस्या हो सकती है, लेकिन जब यह कई घरेलू उपचारों को आजमाने के बाद भी ऐसे ही बना रहे, तो अलर्ट होने (masudon me sujan muh ka cancer to nahin) की जरूरत है। मसूड़ों में अधिक दिनों तक सूजन रहना कैंसर होने का एक लक्षण हो सकता है। कई बार मसूड़ों के टिश्यू में किसी तरह की समस्या होने से भी सूजन हो जाता है। हालांकि, मुंह से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए वरना ये दर्द, सूजन, खून आना भविष्य में मुंह के कैंसर के होने की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।

मुंह में कैंसर होने के कारण

मसूड़ों में सूजन होना

अधिक धूम्रपान करना

तंबाकू का अधिक सेवन

देर तक धूप में रहने से होंठों को नुकसान पहुंचता है

मुंह की साफ-सफाई में कमी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ओरल हेल्थ को स्वस्थ रखेंगी ये आयुर्वेदिक टिप्स, दांत और मसूड़ों की हर समस्या होगी दूर

About the Author

... Read More