
Also Read
Frozen Shoulder: फ्रोजन शोल्डर को मेडिकल टर्म में एडहेसिव कैप्सूलिटिस कहा जाता है। यह हड्डियों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इस स्थिति में कंधे के जोड़ के आस-पास का ऊतक मोटा हो जाता है। इसकी वजह से आपको दर्द और जकड़न का अनुभव होता है। इतना ही नहीं, कुछ गंभीर मामलों में व्यक्ति को कंधों को हिलाने में भी मुश्किल हो जाती है। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। इससे गंभीर अकड़न हो सकती है। इस स्थिति में हाथ को ऊपर उठाने, कपड़े पहनने और बाल बनाने में तक दिक्कत हो जाती है। फ्रोजन शोल्डर की समस्या होने पर व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने में भी मुश्किल हो जाती है। लेकिन, फ्रोजन शोल्डर क्या होता है? फ्रोजन शोल्डर के लक्षण क्या होते हैं? फ्रोजन शोल्डर की समस्या क्यों होती है? आइए, जानते हैं इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल व हीलिंग टच क्लिनिक के प्रमुख ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैष से जानते हैं-
फ्रोजन शोल्डर के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं। शुरुआत में आपको कंधों में हल्का-हल्का दर्द महसूस हो सकता है। खासकर, रात में कंधों का दर्द बढ़ सकता है। इससे नींद भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
कंधों में जकड़न, फ्रोजन शोल्डर का संकेत हो सकता है। समस्या बढ़ने पर दर्द की समस्या गंभीर हो सकती है। कंधों और गर्दन में जकड़न बढ़ सकती है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को हाथ ऊपर उठाने में मुश्किल हो सकता है। रोजमर्रा के कार्यों को करने में दिक्कत हो सकती है।
जो लोग फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है। दरअसल, सक्रिय न रहने से मूवमेंट सीमित हो जाती है। इसकी वजह से कंधों और गर्दन में दर्द का अनुभव हो सकता है।
डायबिटीज रोगियों में फ्रोजन शोल्डर की समस्या होने की संभावना ज्यादा रहती है। डायबिटीज रोगियों में, सामान्य लोगों की तुलना में 2 से 4 गुना संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा, थायराइड और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं में भी फ्रोजन शोल्ड की समस्या हो सकती है।
चोट लगने की वजह से भी आपको फ्रोजन शोल्डर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, सर्जरी के बाद भी लोगों में यह समस्या देखने को मिल सकती है।
कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। रोजाना हल्की एक्सरसाइज करने से कंधे के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
जी हां, आप फ्रोजन शोल्डर की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा, दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म सिकाई भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
कंधे के दर्द का इलाज फिजियोथेरेपी से संभव हो सकता है। आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ दवाइयां और थेरेपी की मदद से भी कंधे के दर्द को ठीक किया जा सकता है।
फ्रोजन शोल्डर की समस्या को ठीक होने में 1-2 साल तक लग सकते हैं। लेकिन, अगर शुरुआती स्टेज में ही इसका इलाज करवाया जाए, तो यह जल्दी भी ठीक हो सकती है। इलाज के बाद कंधे की गति धीरे-धीरे ठीक होने लगती है।