फ्राइड राइस खाने वाले हो जाएं सतर्क, इस घातक बीमारी का रहता है खतरा

Fried Rice Syndrome : अगर आप भी फ्राइड राइस खाने के शौकीन हैं, तो जरा बचकर रहिए क्योंकि इससे आपको फ्राइड राइस सिंड्रोम हो सकता है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 30, 2025 7:36 PM IST

Fried Rice Syndrome Symptoms : आजकल ज्यादातर लोग जो घर से बाहर रहते हैं, वे चाउमीन-बर्गर और फ्राइड राइस जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। हालांकि, ये जंक फूड्स सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होते हैं। बल्कि इन फूड्स को खाने से पेट तो खराब होता ही है, साथ ही ये ओवरऑल हेल्थ को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सबसे ज्यादा फ्राइड राइस पसंद होते हैं। यह डिश चावलों को उबालकर बनाई जाती है, लेकिन इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले और सॉस लोगों को इतने पसंद आते हैं कि उन्हें बार-बार फ्राइड राइस खाने की इच्छा होती है। जिन लोगों को ऐसी लत लग जाती है, उन्हें फ्राइड राइस सिंड्रोम हो सकता है। आइए आपको इस सिंड्रोम के बारे में बताते हैं।

फाइड राइस सिंड्रोम क्या है? (What is Fried Rice Syndrome in Hindi)

फ्राइड राइस सिंड्रोम एक ऐसा सिंड्रोम है, जो धीरे-धीरे आपको बहुत बीमार कर सकता है। यह एक बैक्टीरियल पॉयजनिंग है, जो बेसिलस सेरियस नाम के बैक्टीरिया से होती है। यह बैक्टीरिया ज्यादातर स्टार्ची फूड पर बढ़ता है, जिनमें चावल, पास्ता और मैगी जैसी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा, इनमें से जो फूड ठंडा रहता है या फिर जिन चीजों को सही तापमान पर नहीं पकाया जाता है, ऐसे फूड्स को खाने से भी इस सिंड्रोम का खतराकाफी बढ़ जाता है। ऐसे में जो लोग फ्राइड राइस खाने के आदि होते हैं, उनमें यह सिंड्रोम होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसीलिए इसे फ्राइड राइस सिंड्रोम कहा जाता है।

फ्राइड राइस सिंड्रोम होने की वजह है इसकी रेसिपी

बता दें कि फ्राइड राइस को जिस तरह से बनाया जाता है, वह प्रोसेस ही बेसिलस सेरियस बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण होती है। दरअसल, इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को उबाला जाता है और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है। इसी दौरान चावल में बेसिलस सेरियस बैक्टीरिया पनप जाता है। यह इतना एक्टिव बैक्टीरिया होता है, जो चावल को गर्म करने के बाद भी खत्म नहीं होता है। इसलिए जिन लोगों को फ्राइड राइस खाने की आदत लग चुकी है, वह अगर इन्हें खाना बंद न करें, तो उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

फ्राइड राइस सिंड्रोम के लक्षण क्या हैं?

जो लोग फ्राइड राइस खाने के शौकीन हैं, उन्हें ये परेशानियां हो सकती हैं-

  • डायरिया या दस्त व पेट खराब की दिक्कत
  • पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या
  • बुखार का आना
  • फूड पॉइजनिंग का होना
  • उल्टी लगना व चक्कर आना
  • पेट में जलन व अपच की समस्या

फ्राइड राइस सिंड्रोम से बचने के लिए क्या करें?

यदि आप फ्राइड राइससिंड्रोम से बचना चाहते हैं, तो इस डिश को रेगुलरली मत खाएं। क्योंकि रोजाना खाने से यह ज्यादा हानिकारक हो सकता है। हालांकि, हफ्ते में एक या दो बार खाना ज्यादा नुकसानदायक नहीं होगा।

Highlights

  • फ्राइड राइड सिंड्रोम में व्यक्ति धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगता है।
  • यह एक बैक्टीरियल पॉइजनिंग है।
  • इस स्थिति में पेट में दर्द, ऐंठन जैसी परेशानी हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source