कुछ भी खाना खाने के बाद होने लगती है पेट में दिक्कत हो तो जान लें फूड एलर्जी और इंटॉलरेंस के बारे में

Food allergy: कई बार जब हम कुछ खाना खाते हैं, तो हमें उससे दिक्कत होने लगती है और उसे हम सामान्य पेट की बीमारी समझकर इग्नोर कर देते हैं। जबकी यह कई गंभीर बीमारी भी हो सकती है जैसे फूड एलर्जी व फूड इंटॉलरेंस

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 5, 2024 1:58 PM IST

Food Allergy vs Food intolerance: हम जो भी कहते हैं उसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। यह असर कभी सकारात्मक हो सकता है तो कभी नकारात्मक। यानी की हर खाद्य पदार्थ हर व्यक्ति को सूट नहीं करता है और कई बार यह है फूड एलर्जी के रूप में उभर कर सामने आता है। जब आप कोई चीज खाते हैं तो आपको खुजली वह स्क्रीन पर रैशेज जैसी समस्या देखने को मिलती है वहीं कई बार किसी चीज को खाने के बाद आपको उल्टी जैसा महसूस होता है। यह दोनों ही फूड एलर्जी और इनटॉलेरेंस हो सकते हैं। जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है जिस वजह से आपको कई परेशानियां होती हैं आप काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं और तबीयत भी खराब हो जाती है। मगर बहुत से लोग फूड एलर्जी और इनटॉलेरेंस के बीच के मामूली फर्क को नहीं जानते और इस फूड एलर्जी समझ कर अपने तरीके से इलाज करने लगते हैं। आप ऐसी गलती ना करें इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में फूड एलर्जी और इनटॉलेरेंस के बीच के अंतर को बताने जा रहे हैं,

फूड एलर्जी को समझिए

फूड एलर्जी होने पर आपके शरीर में खुजली और रैशेज देखने को मिलते हैं। फूड एलर्जी मुख्य तौर से आपकी इम्यून सिस्टम को ट्रिगर करती है। फूड एलर्जी में आपका शरीर किसी फूड व उस न्यूट्रिशन प्रति रिएक्ट करता है जो अलग अलग तरीकों व रूप में सामने आता है। मुख्य तौर से यह प्रोटीन के प्रति ज्यादा देखा जाता है। जिसमें आप जब प्रोटीन का अत्यधिक सेवन कर लेते हैं या जिन लोगों को प्रोटीन एलर्जी होती है वह प्रोटीन का सेवन करते हैं तो उनमें यह रैशेज, खुजली, सूजन और ब्लॉटिंग आदि के रूप में सामने आती है। जिस वजह से आपको अत्यधिक परेशानी हो सकती है।

फूड इनटॉलेरेंस

फूड इंटॉलेरेंस वह स्थिति होती है जिससे आपका शरीर कुछ चुनिंदा खाद्य पदार्थों को पचाने से मना कर देता है। यानी कि शरीर उसे बचा नहीं पता और आपको परेशानी होने लगती है। यह मुख्य रूप से आपके पाचन तंत्र को ट्रिगर करता है। यह हर मनुष्य पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करता है। यानी की जिन चीजों से आपको इनटॉलेरेंस की समस्या होती है अगर आप वह चीज खाते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होती लेकिन वही जब आप इन चीजों का अधिक सेवन कर लेते हैं तो आपको इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसमें आपका शरीर मुख्य रूप से लैक्टोज यानी दूध और दूध से बने पदार्थों को पचाने से मना कर देता है जो स्वास्थ्य समस्याओं जैसे उल्टी, दस्त और डायरिया के रूप में सामने आती है।

दोनों के बीच के मुख्य अंतर

इनटॉलेरेंस किसी समस्या होने पर आपका शरीर कुछ चुनिंदा खाद्य पदार्थों को पचाने में सक्षम हो जाता है जिससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त, डायरिया और वजन कम होने जैसी परेशानियां होती हैं। जबकि एलर्जी एक गंभीर बीमारी है जिसमें आपका पूरा शरीर रैशेज से भर सकता है आपको उल्टी हो सकती है दस्त लग सकते हैं व जी मिचलाने लग सकता है। किसी व्यक्ति में यह इस स्तर तक गंभीर होता है कि उसे अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ सकता है। वही इनटॉलेरेंस मैं खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे रिएक्ट करते हैं। इससे होने वाले नुकसान गंभीर भी हो सकते हैं और हल्के भी लेकिन यह एलर्जी के मुकाबले थोड़ी कम गंभीर होती है। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप इसे नजरअंदाज करें।