Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिनभर शरीर में दर्द हो सकता है फाइब्रोमायल्जिया, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Fibromyalgia Symptoms Causes And Treatment: फाइब्रोमायल्जिया से ग्रस्त लोगों को हर समय शरीर में भयंकर दर्द या अकड़न महसूस होती है। आइए, जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से –

दिनभर शरीर में दर्द हो सकता है फाइब्रोमायल्जिया, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
VerifiedVERIFIED By: Dr Pawan Kumar Goyal

Written by priya mishra |Updated : January 14, 2025 11:55 AM IST

Fibromyalgia In Hindi: दिनभर की भागदौड़ के कारण अक्सर शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन अगर आपको लगातार पूरे शरीर में दर्द और अकड़न रहती है, तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। शरीर में लगातार दर्द रहना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसमें फाइब्रोमायल्जिया भी शामिल है। अधिकतर लोगों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं होता है। लेकिन यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है। फाइब्रोमायल्जिया क्या होता है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने शालीमार बाग स्थित फॉर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन) डॉ पवन कुमार गोयल से बातचीत की। आइए, इस लेख में जानते हैं फाइब्रोमायल्जिया के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में विस्तार से -

फाइब्रोमायल्जिया क्या होता है? - What Is Fibromyalgia In Hindi

फाइब्रोमायल्जिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पूरे शरीर में लगातार दर्द रह सकता है। साथ ही, मांसपेशियों में भयंकर अकड़न और दर्द की समस्या भी हो सकती है। यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है। इस बीमारी में मरीज को तनाव, चिंता, नींद में कमी और याददाश्त कम होने की समस्या भी हो सकती है। पुरुषों की तुलना में यह परेशानी महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।

फाइब्रोमायल्जिया के लक्षण - Symptoms Of Fibromyalgia In Hindi

  • मांसपेशियों में अकड़न
  • थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होना
  • पूरे शरीर में भयंकर दर्द
  • नींद की समस्या
  • एंग्जायटी और डिप्रेशन
  • याददाश्त कम होना
  • सिरदर्द और माइग्रेन

फाइब्रोमायल्जिया के कारण - Causes Of Fibromyalgia In Hindi

डॉ पवन कुमार गोयल का कहना है कि फाइब्रोमायल्जिया होने का कारण क्या है, इसके बारे में अभी कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कुछ कारकों को इस बीमारी के लिए जिम्मेदार माना जाता है। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, तनाव, चोट, भावनात्मक आघात, अनुवांशिक या न्यूरोलॉजिकल विकार के कारण यह समस्या हो सकती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि नींद की समस्याओं और तनाव के साथ इसका संबंध हो सकता है।

Also Read

More News

फाइब्रोमायल्जिया का इलाज - Fibromyalgia Treatment In Hindi

फाइब्रोमायल्जिया के इलाज के लिए डॉक्टर पेन किलर्स, एंटीडिप्रेसेंट और एंटीसीजर ड्रग्स दे सकते हैं। इसके अलावा, नियमित व्यायाम, थेरेपी, मसाज, एक्यूपंक्चर जैसे वैकल्पिक उपचार भी लाभकारी साबित हो सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फाइब्रोमायल्जिया की रोकथाम और बचाव - Fibromyalgia Prevention In Hindi

  • अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। अपने आहार में लहसुन, प्याज, पत्ता गोभी, अंगूर, सेब, टमाटर, गाजर और पालक जैसी चीजों को शामिल करें। ये सभी खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
  • धूम्रपान और शराब से पूरी तरह दूरी बना लें।
  • ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें जो दर्द को बढ़ाते हैं। इसके लिए अधिक शुगर, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और जंक फूड का सेवन करने से परहेज करें।
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • तनाव से बचने का प्रयास करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।