Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Fecal Coliform Bacteria in Hindi: इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से लोगों के मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके से लगातार उल्टी-दस्त के मामले सामने आ रहे हैं और कई लोगों की जान जा रही है। अब तक हैजा की वजह से 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वक्त 2 बच्चों में भी हैजा के मामले सामने आए हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। इस एरिया में अभी तक उल्टी-दस्त के लगभग 1500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जांच में पता चला है कि दूषित पानी पीने से क्षेत्र में यह हाल हुआ है। इस पानी में फीकल कोलिफार्म बैक्टीरिया पाए गए हैं, जो आंतों में जाकर व्यक्ति को बीमार बनाते है। यह बैक्टीरिया हैजा का कारण बनता है और लोगों को उल्टी-दस्त से परेशान करता है। आइए, मेट्रो अस्पताल, फरीदाबाद के डायरेक्टर-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग डॉ. विशाल खुराना से जानते हैं फीकल कोलिफार्म बैक्टीरिया क्या है?
फीकल कोलिफार्म बैक्टीरिया इंसानों और कुछ जानवरों के मल में पाया जाता है। जब इस बैक्टीरिया से संक्रमित मल पानी या भोजन में मिलता है, तो पानी और भोजन दूषित हो जाता है। इस दूषित पानी और भोजन के सेवन से व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। इसकी वजह से हैजा, हेपेटाइटिस और टाइफाइडजैसे रोग फैलने लगते हैं। इंदौर में भी फीकल कोलिफार्म बैक्टीरिया की वजह से हैजा के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।