आईब्रो डैंड्रफ क्यों होता है? जानें कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

सेबोरिक डर्मेटाइटिस सभी उम्र के लोगों में होने वाली एक सामान्य स्किन स्थिति है। आईब्रो डैंड्रफ सेबोरिक डर्मेटाइटिस का ही एक प्रकार है, जानिए लक्षण।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 6, 2022 7:00 PM IST

आपने बहुत बार देखा होगा कि कुछ लोगों की आईब्रो पर सिर के बालों की ही तरह डैंड्रफ जमा हो जाता है। लोग अक्सर इसके कारणों का ही पता नहीं लगा पाते हैं और उन्हें इसकी वजह से शर्मिंदगी का भी कारण बनना पड़ता है। आईब्रो डैंड्रफ सेबोरिक डर्मेटाइटिस का ही एक प्रकार है। बात करें इसके लक्षणों की तो डैंड्रफ से लेकर ऑयली, परतदार और सूजी हुई स्किन इसमें शामिल हैं। ये परेशानी नवजातों को भी हो सकती है, जिसे क्रैडल कैप के रूप में जाना जाता है। जैसा कि नाम से ही जान रहे हैं कि आई ब्रो डैंड्रफ हमारे सिर में होने वाले डैंड्रफ की तुलना में थोड़ा अलग होता है। आइए जानते हैं किन कारणों की वजह से आईब्रो डैंड्रफ होता है और कैसे इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

किन वजह से होता है आईब्रो डैंड्रफ?

सेबोरिक डर्मेटाइटिस आईब्रो डैंड्रफ का सबसे आम प्रकार है। लेकिन इसके पीछे कई और भी कारण हो सकते हैं आइए जानते हैं इसके दूसरे कारणों के बारेः

सेबोरिक डर्मेटाइटिस सभी उम्र के लोगों में होने वाली एक सामान्य स्किन स्थिति है। सेबोरिक डर्मेटाइटिस के हल्के रूप में स्कैल्प डैंड्रफका शिकार होते हैं। कुछ लोगों को अपनी आईब्रो पर स्किन झड़ती हुई दिखाई देती है। लेकिन बात जब गंभीर रूप की होती है तो आपको कुछ पैच पर खुजली होती है और वो स्किन पानी-पानी जैसी दिखाई देती है। अलग-अलग लोगों की स्किन पर ये अलग-अलग प्रकार से दिखाई देती है।

अगर आपका स्किन टोन हल्का है तो इस स्थिति में आपको रैड पैच भी दिखाई दे सकते हैं। वहीं गहरे रंग की स्किन पर आपको हल्के-हल्के पैच भी दिखाई दे सकते हैं।

ये स्थिति उन जगहों पर ज्यादा दिखाई देती है, जहां ज्यादातर तेल ग्रंथियां मौजूद होती हैं, इनमें शामिल हैंः

स्कैल्प

आईब्रो और दाढ़ी समेत चेहरे पर

छाती पर

पीठ पर

बगल में

अंडकोष पर

हालांकि अभी तक सेबोरिक डर्मेटाइटिस के वास्तविक कारणों का पता नहीं है लेकिन ये इंफ्लेमेटरी स्किन रिएक्शन की वजह से आपको परेशान कर सकता है या फिर यीस्ट इंफेक्शन। यीस्ट इंफेक्शन ज्यादातर लोगों की स्किन पर होता है।

आईब्रो सेबोरिक डर्मेटाइटिस के लक्षणः

सेबोरिक डर्मेटाइटिस के कारण होने वाले आईब्रो डैंड्रफ के कुछ आम लक्षणों में शामिल हैंः

1-डैंड्रफ

2-खुजली

3-परतदार और पीली त्वचा

4-पलखों के नीचे सूजन

5-चेहरे, स्कैल्प, छाती, पीठ और स्किन के दूसरे हिस्सों पर रैशेज

6-आईब्रो डैंड्रफ को आने-जाने में बहुत वर्ष लग जाते हैं।

आईब्रो डैंड्रफ का उपचार

आईब्रो सेबोरिक डर्मेटाइटिस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। ज्यादातर लोगों के लिए मेडिकल शॉप से खरीदे गए उत्पाद अच्छी तरह से काम करते हैं लेकिन अगर आपको गंभीर लक्षण हैं तो आपके लिए डॉक्टर द्वारा दी गई दवा काम कर सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source