... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 12, 2023 12:44 PM IST
दिल और दिमाग में नहीं आंखों में भी होता है Stroke!जानें आई स्ट्रोक में दिखाई देने वाले शुरुआती लक्षण
Eye Stroke : स्ट्रोक का नाम सुनकर आपके दिमाग में दिल और दिमाग का ख्याल आता होगा। दिल में स्ट्रोक नहीं होता लेकिन जब नसों में खून का बहाव रुक जाता है तो हार्ट अटैक की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं मस्तिष्क तक जाने वाली नसों में जब खून का बहाव रुक जाता है तो स्ट्रोक की स्थिति पैदा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों में भी स्ट्रोक हो सकता है? शायद ही लोगों को इस बात की जानकारी हो कि आंखों में भी स्ट्रोक होता है लेकिन आपको जानकर ये अचंभा हो सकता है कि ये स्थिति किसी के साथ भी हो सकती। आइए आपको बताते हैं क्या है आई स्ट्रोक और क्या है इसकी असल वजह।
आई स्ट्रोक एक खतरनाक स्वास्थ्य स्थिति है, जो कि टिश्यू तक होने वाले खून के बहाव में होने वाली परेशानी की वजह से हो सकता है। ये स्थिति ऑप्टिक नर्व के अगले हिस्से में मौजूद टिश्यू में रक्त के बहाव में बाधापैदा होने से होती है। अगर इस स्थिति का शुरू में उपचार न किया जाए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
आई स्ट्रोक से होने वाली ब्लॉकेज की वजह से गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिसमें शामिल हैंः
1-धुंधला-धुंधला दिखाई देना
2-आंखों के सामने अंधेरा छाना
3-परछाईयां सी दिखाई देना
ऐसा देखा गया है कि छोटी धमनियों में होने वाली कम ब्लॉकेज के मामलों में 80 फीसदी तक आंखों की रोशनी को वापस लाया जा सकता है। लेकिन जब ऑप्टिक नर्व तक जाने वाली नस में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की आपूर्तिपूरी तरह से कट जाती है तो आंखों की रोशनी हो सकती है।
जब व्यक्ति आई स्ट्रोक का शिकार होता है तो उसके शुरुआती लक्षणों में शामिल हैंः
1-सुबह उठने पर एक आंख में धुंधलापन लेकिन दर्द न होना।
2-आंख के एक हिस्से में अंधेरापन सा दिखाई देना
3-किसी वस्तु को देखने पर आधा-आधा दिखाई देना या फिर परछाई सा दिखाई देना।
4-रोशनी बढ़ते ही आंखें मिच जाना
5-देखने में परेशानी
आई स्ट्रोक से बचने के लिए आपको ये उपाय करने होंगेः
1-हेल्दी डाइट, जिसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हो
2-ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव पर नजर रखना
3-धूम्रपान न करें
4-बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीने से बचें