एक्सपर्ट से जानें, swine flu और साधारण फ्लू में क्या अंतर है?
ज़्यादातर लोग स्वाइन फ्लू (Swine Flue) अक्सर, वायरल बुखार या मौसमी फ्लू मानने की ग़लती कर जाते है, जिसकी वजह से मामला बदतर हो जाता है। स्वाइन फ्लू नियमित फ्लू से अलग कैसे है और स्वाइन फ्लू के कौन-से लक्षण हैं जिनके बारे में लोग सही अंदाज़ा नहीं लगा पाते? इन्ही सवालों का जवाब दे रहे हैं डॉ. प्रदीप शाह, एचओडी और जनरल मेडिसन स्पेशलिस्ट, फोर्टिस अस्पताल, मुंबई।
स्वाइन फ्लू ( Swine Flue) के मामले खतरनाक दर से ( Symptoms of Flue) बढ़ रहे हैं। इस साल स्वाइन फ्लू ( Swine Flue) के मरीज़ों की मृत्यु दर में वृद्धि हुई है और इसका एक कारण इसकी पहचान में देर करना है। इसके अलावा, सच तो यह है कि ज़्यादातर लोग स्वाइन फ्लू (Swine Flue) अक्सर, वायरल बुखार या मौसमी फ्लू मानने की ग़लती कर जाते है, जिसकी वजह से मामला बदतर हो जाता है।
Winter Allergies: सर्दियों में बार-बार होता है सिर दर्द या गला ख़राब? घर में ही मौजूद है उनके ये 5 इलाज़!
स्वाइन फ्लू नियमित फ्लू से अलग ( Symptoms of Flue) कैसे है और स्वाइन फ्लू के कौन-से लक्षण हैं जिनके बारे में लोग सही अंदाज़ा नहीं लगा पाते? इन्ही सवालों का जवाब दे रहे हैं डॉ. प्रदीप शाह, एचओडी और जनरल मेडिसन स्पेशलिस्ट, फोर्टिस अस्पताल, मुंबई।
Cold and Cough: ख़राब गले और सर्दी-ज़ुकाम से राहत के लिए पीएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा ।
स्वाइन फ्लू ( Swine Flue) और मौसमी फ्लू के लक्षण होते हैं अलग ( Symptoms of Flue):
शरीर में दर्द, नाक, सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण मौसमी फ्लू के आम लक्षणों जैसे ही हैं। चूंकि स्वाइन फ्लू भी एक प्रकार का फ्लू ही है, स्वाइन फ्लू के अधिकांश लक्षण समान हैं जो मौसमी फ्लू जैसे ही महसूस होते हैं। हालांकि, साधारण फ्लू और स्वाइन फ्लू के बीच थोड़ा-सा ही अंतर है। जब बात स्वाइन फ्लू की आती है, तो लक्षण अधिक गंभीर होते हैं और 4-5 दिनों से अधिक रहते हैं, जबकि साधारण फ्लू में ऐसा नहीं होता। लेकिन स्वाइन फ्लू ( Swine Flue) में आपको खांसी और सिरदर्द के साथ तेज़ बुखार, शरीर में गंभीर दर्द और मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है।
ना करें लक्षणों को नज़र अंदाज़:
स्वाइन फ्लू की एक अन्य प्रमुख विशेषता यह है कि इसके शुरुआती लक्षणों में के तौर पर बहती नाक भी होती है, जो बाद में गले की जलन और ख़राब गले में बदल सकती है। इसके अलावा, ज्यादातर लोग ठंड, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों की उपेक्षा करते हैं, यह सोचकर कि ऐसा तापमान या मौसमी बदलावों में परिवर्तन के कारण हो सकता है।
Dry Cough Home Remedy: सूखी खांसी कर रही है परेशान तो आजमाएं हिंग और अदरक का ये नुस्खा
चूंकि, खांसी और सर्दी फेफड़ों की बीमारी या सांस से जुड़ी किसी अनजानी बीमारी से जुड़ी हो सकती है। साधारण फ्लू के अलावा लोग स्वाइन फ्लू को फेफड़ों की बीमारी, श्वसन संबंधी कोई समस्या और वायरल बुखार मानने की भी ग़लती कर देते हैं।
Dry cough: सूखी खांसी से घर में है कोई परेशान तो आज़माएं ये टिप्स।
क्या स्वाइन फ्लू और सीज़नल फ्लू के लक्षण होते हैं अलग? (seasonal flue):
जब निदान या डाइग्नोसिस की बात आती है, तो डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू होने का संदेह विशेषकर तब होता है जब एक जैसे लक्षणों की शिकायत वाले मामले एक ही इलाके से आते हैं या वहां के लोगों में इस तरह के गंभीर लक्षण दिखायी देते हैं।
Nighttime Cough: रात में सोने से पहले आती है बार-बार खांसी ?, हो सकते हैं ये 3 कारण
इसलिए, यदि किसी विशेष क्षेत्र में स्वाइन फ्लू महामारी या बड़ी बीमारी के रुप में फैला हो, तो आपको स्वाइन फ्लू की पहचान करने के लिए पीसीआर टेस्ट (PCR test) कराने की सलाह दी जा सकती है, जो थ्रोट स्वैब की मदद से किया जाता है। टेस्ट की रिपोर्ट 6 से 12 घंटों में आ जाते हैं, और एक बार स्वाइन फ्लू का निदान हो जाने पर, उपचार तुरंत शुरू किया जा सकता है।
अगर, आपको स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण महसूस हों, तो अपने डॉक्टर से सलाह-मशविरा करें न कि इसे मौसमी फ्लू या वायरल बुखार मानकर घरेलू तरीकों से इसका उपचार न करते बैठें। ( Symptoms of Flue)