Advertisement

जानिए क्या है डायबिटिक रेटिनोपैथी? शुगर पेशेंट्स में देखने को मिलती है ये समस्या, जानिए विस्तार से

Diabetic Retinopathy: डायबिटिक रेटिनोपैथी एक ऐसी समस्या है जो हमारी आंखों को बुरी तरह प्रभावित करती है। इसकी गंभीरता की बात करें तो इसके कारण हमारे आंखों की रोशनी तक जा सकती है। आज हम आपको इसके कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Written By intern23.seo
Published : January 16, 2024 2:29 PM IST

What is Diabetic retinopathy?

डायबिटीज यानी मधुमेह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बेहद गंभीर समस्या है। जिसका यदि समुचित इलाज न मिल सके तो इसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ जरूर बदलाव करने होते हैं। आज के कुछ साल पहले तक डायबिटीज अधिक आयु वाले लोगों की बीमारी मानी जाती थी, लेकिन आज इसके शिकार काफी कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं। हालांकि डायबिटीज अपने आप में कोई बेहद घातक रोग नहीं है लेकिन इसकी वजह से हमें कई तरह के रोग घेर लेते हैं। इसी गंभीर रोगों में शामिल हैं डायबिटिक रेटिनोपैथी। इस रोग में व्यक्ति की आंखों की रोशनी तक चली जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है रेटिनोपैथी? और डायबिटीज से क्या है इसका संबंध..

क्या है डायबिटिक रेटिनोपैथी?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटिक रेटिनोपैथी आंखों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसमें हमारी आंखों की नर्व बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इस रोग में हमारी आंखों का रेटिना प्रभावित होता है। दरअसल डायबिटीज के कारण हमारी आंखों की रक्त कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचता है जिससे हमारी आंखों का फंक्शन काफी प्रभावित होता है। हालांकि इस बीमारी से पीड़ित लोगों की बात करें तो लंबे समय से डायबिटीज से जूझ रहे लोग इस बीमारी के शिकार होते हैं।

Advertisement

डायबिटिक रेटिनोपैथी के कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे रोगी जिनका डायबिटीज का लेवल अनियंत्रित होता रहता है उनको डायबिटिक रेटिनोपैथी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा बहुत अधिक स्क्रीन टाइम वाले लोग जो डायबिटीज से पीड़ित हैं उनको भी इस रोग के होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ज्यादातर मामलों में डायबिटिक रेटिनोपैथी के सामान्य लक्षण देखने को मिलते हैं लेकिन कुछ गंभीर मामलों की बात करें तो इससे पीड़ित व्यक्ति की आंख तक निकालने की नौबत आ जाती है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी के लक्षण

डायबिटिक रेटिनोपैथी की शुरुआती दौर में कोई लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं लेकिन कुछ लोगों में नजर में धुंधलापन इसके कारण देखने को मिलता है। यदि इस स्थिति में शुरुआती समय में इलाज करा लिया जाए तो इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ सामान्य लक्षण

Advertisement

  • आंखों के सामने तैरते धब्बे या काले तारों का नजर आना।
  • दृष्टि का धुंधला होना।
  • नजर का अस्थिर होना।
  • देखने में अंधेरापन होना।
  • आंखों की रोशनी का कम होते जाना।

About the Author

... Read More