बहुत से लोग अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल केवल इस कारण से नहीं रख रहे हैं क्योंकि उन्हें डेंटिस्ट के पास जाने से डर लगता है। बहुत से लोगों को डेंटिस्ट का नाम सुन कर ही एंजाइटी होने लगती है और उनका यह डर उन्हें मुसीबत के समय भी डॉक्टर के पास जाने से रोकता है। कुछ लोगों को डेंटिस्ट की उस चेयर पर बैठने से ही काफी पैनिक अटैक आना शुरू हो जाते हैं। कुछ लोगों को सांस फूलना, जी घबराना जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं इस समस्या का क्या समाधान हो सकता हैं
डेंटल एंग्जायटी के लक्षण
एंजाइटी के कारण या तो ज्यादा क्रोधित होना या ज्यादा हंसना
जरूरत से ज्यादा पसीना आना
पल्पिटेशन के बढ़ने की समस्या
ब्लड प्रेशर का एकदम से कम होना या बेहोशी छाने लगना
तनाव
चिड़चिड़ापन
समाधान
बहुत से लोगों को बुरे अनुभव, उम्र, जेंडर और शिक्षा के आधार पर इस तरह की एंजाइटी देखने को मिलती है। इस कारण वह अपनी ओरल सेहत की संभाल नहीं कर पाते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इस डर से बाहर निकल सकते हैं।
सबसे पहले आपको जान लेना चाहिए कि मॉडर्न डेंटिस्ट्री में दर्द बहुत ही कम या न के बराबर होता है। एडवांस तकनीकों के चलते क्राउन एक ही सेशन में लगाया जा सकता है।
इस प्रक्रिया को काफी स्मूद बनाने के लिए पहले स्कैन भी किए जा सकते हैं। इस कारण आप डेंटिस्ट के यहां काफी कम समय ही बिताएंगे जो आपको काफी राहत पहुंचाने वाला है।
अब डेंटिस्ट भी अपने मरीजों को चेकअप के लिए काफी अच्छे से तैयार करते हैं और उनके साथ काफी फ्रैंक होते हैं।
आप सुबह के समय का अपॉइंटमेंट ने सबसे पहले आप की जांच होगी उसके बाद फिलिंग एयरटेल या सुई से आपका ट्रीटमेंट स्टार्ट होगा जिससे आपको घबराना नहीं है।
ट्रीटमेंट के लिए जाते समय अपने साथ किसी को लेकर जाएं डेंटिस्ट भी इस चीज पर ऑब्जेक्शन नहीं करते।
इन सभी बातों को अगर आप याद रखते हैं तो आपको काफी कम चिंता और डर महसूस होगा। डेंटिस्ट बहुत से ऐसे ही मरीजों के साथ काम करते हैं इसलिए उन्हें यह अच्छे से पता होता है कि मरीज की यह एंजायटी कैसे कम की जा सकती है और कैसे उन्हें दर्द से राहत दिलाई जा सकती है। इसलिए आपको अब डेंटिस्ट के पास जाने में घबराना नहीं चाहिए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.