Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जिसे देखो वो काम के दबाव से परेशान है। इससे लोगों में मानसिक रोग, तनाव जैसी समस्याएं हो रही हैं। तनाव कई रोगों का जड़ है। ऐसे में मानसिक तनाव व शारीरिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्रिस्टल थेरेपी एक बेस्ट उपाय है। क्रिस्टल थेरेपी को क्रिस्टल हीलिंग भी कहते हैं। इस थेरेपी में अलग-अलग तरह के पारदर्शी पत्थरों या ट्रांसपेरेंट क्रिस्टल का उपयोग किया जाता है। हर क्रिस्टल की अलग-अलग विशेषता होती है। उन्हीं विशेषताओं के आधार पर इनका उपयोग किया जाता है। ये सभी क्रिस्टल हीट कंडक्टर और ऊर्जा के अच्छे सुचालक होते हैं। इनसे कई तरह के रोगों का उपचार किया जा सकता है। अपने दिल को रखना है हेल्दी तो इन 7 उपायों पर गौर करें
क्रिस्टल थेरेपी से उपचार
इस थेरेपी में शरीर के कुछ निश्चित हिस्सों पर क्रिस्टल रखा या शरीर पर घुमाया जाता है। कहते हैं शरीर में सात चक्र होते हैं जहां पर पूरे शरीर की ऊर्जा एकत्रित रहती है। जब भी किसी चक्र की ऊर्जा असंतुलित होती है, तब शरीर के उस हिस्से में दर्द होने लगता है। क्रिस्टल थेरेपी के जरिए चक्रों को संतुलन में लाया जा सकता है। इससे शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। इस थेरेपी को करने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस क्रिस्टल, किस रंग के क्रिस्टल का इस्तेमाल करना चाहिए और इन्हें शरीर के किस हिस्से पर रखने से लाभ होता है। हर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अलग होती है। ऐसे में व्यक्ति की शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए थेरेपी करनी चाहिए।
पत्थर से कैसे होता है इलाज
- इन पत्थरों के अन्दर रसायन-खनिज होते हैं। जब इन क्रिस्टल को त्वचा पर रखा जाता है, तब त्वचा इन रसायन और खनिज को सोख लेती है, जिससे यह हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि हमारा शरीर उतना ही रसायन-खनिज अवशोषित करेगा, जितने की उसको जरूरत है। साथ ही इन पत्थरों से कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है।
खुजली से हैं परेशान, इन 5 हर्ब्स से करें इसका इलाज
- क्रिस्टल हीलिंग करते समय जब आप क्रिस्टल को शरीर पर रखते हैं, तब कुछ क्रिस्टल शरीर पर बहुत भारी लगते हैं, तो कुछ हल्के लगते हैं, कुछ गर्म महसूस होंगे, तो कुछ ठंडे महसूस होंगे। इससे यह पता चलता है कि शरीर के किस हिस्से में कितना असुंतलन है और उसे किस तरह से संतुलित किया जाए।
- इस थेरेपी को करते समय जब व्यक्ति को सभी क्रिस्टल का एहसास एक समान महसूस होने लगे तो मान लेना चाहिए कि अब सभी चक्र में संतुलन है।
क्रिस्टल थेरेपी के लाभ
इस थेरेपी की मदद से शारीरिक दर्द, ऐंठन, जकड़न, मानसिक तनाव आदि से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा सिर दर्द, शारीरिक कमजोरी, अनिद्रा से भी छुटकारा पा सकते हैं।