Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cortisol Hormones Level: रोजमर्रा की भागदौड़, काम और पढ़ाई का प्रेशर और अन्य जिम्मेदारियों के बीच अक्सर लोगों को स्ट्रेस महसूस होता है। परेशानी में लोगों की एंग्जायटी बढ़ जाती है और वो बहुत अधिक मानसिक दबाव भी महसूस करते हैं। इन मानसिक परेशानियों से आराम पाने के लिए लोग उपाय भी करते हैं। योग, मेडिटेशन और कई बार एंटी-डिप्रेसेंट दवाओं (antidepressant drugs) की भी मदद ली जाती है। पर कई बार तनाव और एंग्जायटी के मूल कारणों (causes of anxiety) के बारे में वो नहीं जान पाते। दरअसल, कॉर्टिसोल नामक एक हार्मोन तनाव जैसी समस्याओं का कारण है और एंग्जायटी, स्ट्रेस जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए कॉर्टिसोल का लेवल अंडर कंट्रोल रखना महत्वपूर्ण है।
इसे स्ट्रेस हार्मोन कहा जाता है। एड्रेनल ग्लैंड में इसका निर्माण होता है। जब किसी को बहुत अधिक तनाव या चिंता महसूस होती है तब एड्रेनल का लेवल बढ़ जाता है। जबकि किसी व्यक्ति का तनाव कम होने लगता है तो स्ट्रेस हार्मोन्स (stress hormones) का लेवल भी कम हो जाता है। कॉर्टिसोल लेवल का नियंत्रित होना कई अन्य तरीकों से भी आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद और महत्वपूर्ण है। यहां पढ़ें कॉर्टिसोल लेवल कम होने के फायदे और बढ़े हुए कॉर्टिसोल को कम करने के उपाय।
जब शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है तो शरीर में कई तरह के बदलाव दिखायी देते हैं। हाई कॉर्टिसोल लेवल के कुछ सबसे महत्वपूर्ण लक्षण ये हो सकते हैं-
अपनी डाइट में ताजे फल खासकर हाई-फाइबर फूड शामिल करें। हरी सब्जियां, हरे मसाले और साबुत अनाज का भी सेवन करें। इन सबसे आपकी पाचनशक्ति बढ़ती है और आपको हल्का, एनर्जेटिक और खुश महसूस होगा।
लोगों की डाइट में जंक फूड और फास्ट फूड की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को कई तरह की लाइफस्टाइल डिजिजेज का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इन साइड-इफेक्ट्स से बचने के लिए जंक फूड खाना बंद कर दें। इनमें मिलाए गए प्रीज़र्वेटिव्स, नमक और अन्य आर्टिफिशियल चीजें आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ा सकती हैं।
अपना मन बहलाने और स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ हॉबीज और एक्टीविटीज के लिए समय निकाल सकते हैं। अच्छा संगीत सुनें, डांस क्लास जॉइन करें, घूमने-फिरने और सैर-सपाटे के लिए नयी जगहों पर जाएं।
इनके साथ-साथ इन हेल्दी टिप्स को भी फॉलो करें, कॉर्टिसोल लेवल कंट्रोल में रहने में काफी सहायता होगी-