... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 6, 2018 4:14 PM IST
बल्जिंग डिस्क अर्थात हर्नियेटेड डिस्क, यह बीमारी नर्व सिस्टम को प्रभावित करती है। ©instagram.com/anushkasharma/
फिल्म जगत में अपनी फिटनेस को लेकर अनुष्का शर्मा का भी एक नाम है। फिटनेस लेवल बेहतर होने के बावजूद अनुष्का शर्मा इन दिनों बल्जिंग डिस्क नामक बीमारी से परेशान हैं। बल्जिंग डिस्क की बीमारी में शरीर में बहुत दर्द होता है। यह बीमारी रीढ़ की हड्डियों से शुरू होकर शरीर के अन्य अंगों को अपनी जद में ले लेती है।
क्या है बलगिंग डिस्क ?
बल्जिंग डिस्क अर्थात हर्नियेटेड डिस्क, यह बीमारी नर्व सिस्टम को प्रभावित करती है। आप लंबे समय तक लगातार बैठे रहते हैं तो आपको यह बीमारी हो सकती है।यदि आपकी हर्नियेटेड डिस्क आपके लोअर बैक में है, तो इसका दर्द आपको आमतौर पर अपने नितंबों और जांघों में सबसे ज्यादा होता है। यदि आपकी हर्नियेटेड डिस्क आपकी गर्दन में है, तो दर्द आमतौर पर कंधे और हाथ में सबसे अधिक होगा।
कमर दर्द से रहते हैं परेशान–रोजाना करें ये तीन एक्सरसाइज।
जिन लोगों में बल्जिंग डिस्क की समस्या होती है उन्हें दर्द के साथ-साथ झुनझुनाहट का भी अनुभव होने लगता है। मासपेशियों में कमजोरी होना बल्जिंग डिस्क की प्रमुख पहचान है। इस बीमारी में मासपेशियां दर्द के कारण कमजोर हो जाती हैं।
क्या करें ?
रोग ज्यादा गंभीर होने पर इसकी सर्जरी भी होती है। लक्षण को देखते हुए आपके डॉक्टर आपको फिजियोथेरेपी करवाने की सलाह दे सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियों में लचीलापन आएगा तथा दर्द से आराम मिलेगा
क्या शरीर में जहां-तहां होता रहता है दर्द ? कहीं स्पोंडिलोसिस तो नहीं !
एक्टिव रहें और वॉकिंग, स्विमिंग, योगा आदि करते रहें। अपने आहार में ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करें जो शरीर की सूजन को कम करे। जंक फूड और तले भुने खाने से दूर रहें। इस बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित एक्सरसाइज करना। अपने बैठने का तरीका सही रखना। रीढ़ और डिस्क पर दबाव कम डालना चाहिए। ज्यादा वजन उठाने से बचना चाहिए।