
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : May 22, 2022 7:01 AM IST
गर्मियों के मौसम में बहुत सारी ठंडी ठंडी चीज़ों का खाने का मन करता है खास कर ड्रिंक्स जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स, ठंडी-ठंडी आइस क्रीम, शरबत, पॉप्सिकल आदि। हो सकता है इस मौसम में खुद को थोड़ा ठंडा करने के लिए आप हर रोज ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हों। कई बार इन चीजों का सेवन करते समय आपको सिर में एकदम काफी तेज़ दर्द भी महसूस करने को मिल सकता है। अगर इन दिनों में नहीं तो बचपन में तो ऐसा दर्द आपने जरूर महसूस किया होगा। ऐसा आइस क्रीम जल्दी जल्दी खाने और बहुत ज्यादा खाने के कारण भी हो सकता है। इसे ब्रेन फ्रीज कहते हैं और यह तब होता है जब आपको सिर के अगले भाग में बहुत तेज दर्द महसूस करने को मिलता है। आइए जानते हैं ब्रेन फ्रीज से जुड़ी कुछ आवश्यक बातों के बारे में।
ऐसा तब देखने को मिलता है जब आप अचानक से कुछ बहुत ठंडा जल्दी जल्दी खा या पी लेते हैं। वैसे तो यह स्थिति किसी को भी देखने को मिल सकती है लेकिन जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है या जो बच्चे होते हैं उन्हें यह बहुत ज्यादा देखने को मिलती है।
जब आप कोई ठंडी चीज का सेवन करते हैं तो आपके दिमाग की ब्लड वेसल्स एक्सपैंड हो जाती हैं। जब आप कोई चीज काफी जल्दी जल्दी खाते हैं तब भी ऐसा देखने को मिल सकता है। इस समय आपका मुंह और गला इन चीजों का और आपके शरीर के तापमान को एडजस्ट करने में व्यस्त हो जाते हैं। यह दोनों चीजें दिमाग के पास सिग्नल भेजते हैं ताकि ब्लड वेसल एक्सपैंड हो सकें। इससे ज्यादा ब्लड आने लगता है ताकि पर्याप्त गर्मी उत्पन्न हो सके। ब्लड वेसल के साइज में एकदम से बदलाव होने के कारण ही आप को दर्द महसूस होता है। ब्रेन फ्रीज होना बाकी प्रकार के सिर दर्दों से काफी अलग होता है। यह कुछ सेकंड्स से लेकर दो मिनट के समय तक ही टिकता है।
ब्रेन फ्रीज होने पर आपको किसी तरह के इलाज या फिर किसी दवाई की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि यह दो मिनट के अंदर अंदर अपने आप ही ठीक हो जाता है। अगर आपका दर्द इससे ज्यादा देर तक रुक जाता है तो आप को कोशिश करनी चाहिए कि अपने मुंह को तापमान को जितना जल्दी हो सके उतना सामान्य या रूम टेंपरेचर पर लेकर आ सकें। इससे आप तुरंत ठीक हो जायेंगे।
ब्रेन फ्रीज होना काफी आम स्थिति होती है और यह ज्यादा बच्चों को देखने को मिल सकती है। कोशिश करें कि आपके बच्चे कोई बहुत ज्यादा ठंडी चीज अचानक से न खा लें और उन्हें ब्रेन फ्रीज ज्यादा समय तक न देखना पड़ सके।