Blood Clotting: क्या होता है खून का गाढ़ा होना, सेहत पर होने वाले इसके नुकसान, लक्षण और ब्लड पतला करने के उपाय

शरीर में खून का गाढ़ा होना घातक हो सकता है, खासकर दिल और दिमाग के लिए। ऐसे में इसके लक्षणों को पहचानकर खून को पतला करने के उपाय अपनाने जरूरी हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 11, 2021 8:40 AM IST

Symptoms & Side Effects of Blood Clotting: कई कोरोना मरीजों में खून गाढ़ा या ब्लड क्लॉट (Blood Clotting) बनने की समस्या देखी गई है। यह एक खतरनाक स्थिति हो सकती है, जिसमें व्यक्ति की जान भी जा सकती है। कई कोविड मरीजों में खून का थक्का बनने के लक्षण देखे गए हैं। हालांकि, ब्ल़ड क्लॉट कई अन्य कारणों से भी शरीर में बन सकता है, जिसका कारण जानकर इलाज कराना बहुत जरूरी हो जाता है। मस्तिष्क, हृदय जैसे अंग में खून का थक्का बनना घातक हो सकता है। आइए जानते हैं खून का गाढ़ा और पतला होने किन कारणों से होता है और इस समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Blood thinner) क्या हैं?

क्यों होता है शरीर में खून गाढ़ा?

आपने कई बार अपने शरीर पर देखा होगा लाल, बैंगनी रंग का पैच बनते हुए, यह खून का नसों में जमने या गाढ़ा होने के कारण हो सकता है। खून गाढ़ा होना (Symptoms & Side Effects of Blood Clotting) कई रोगों को जन्म देता है। इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक आ सकता है। शरीर तभी सही से अपना कार्य करता है, जब सभी अंगों में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन पहुंचे। यह ऑक्सीजन शरीर के विभिन्न हिस्सों में खून ही पहुंचाता है। तो यदि आपका खून ही गाढ़ा हो जाएगा तो आपको कई समस्याएं हो सकती हैं, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कई बार बेतरतीब जीवनशैली, गलत खानपान की आदत से भी खून गाढ़ा हो जाता है।

क्या होता है खून का थक्का बनना

शरीर पर जब कोई चोट, घाव या कटने पर खून बहना शुरू हो जाता है, तो उसे बंद करने के लिए खून का थक्का बनना बेहद जरूरी है। लगातार खून बहते रहना भी व्यक्ति के लिए खतरना होता है। ऐसे में शरीर में मौजूद ब्लड सिस्टम के जरिए खून गाढ़ा होता है। चोट लगने पर शरीर जहां से खून निकल रहा है, उस भाग में खून का थक्का बनाने लगाते है, जिससे ब्लीडिंग बंद हो जाती है। हां, नसों में ब्लड क्लॉट बनना जानलेवा भी हो सकता है।

खून गाढ़ा होने के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Blood Clotting)

  • चक्कर आना
  • पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लड फ्लो
  • सिरदर्द
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • त्वचा में खुजली होना
  • देखने में परेशानी महसूस करना यानी धुंधलापन
  • अर्थराइटिस और गाउट की समस्या होना

हृदय के लिए नुकसानदायक होता है खून का गाढ़ा होना

जिन लोगों को हार्ट की बीमारी है, उनके लिए खून का गाढ़ा होना नुकसानदायक हो सकता है। दिल में मौजूद महत्वपूर्ण ब्लड वेसल्स में यदि ब्लड क्लॉट बनने लगे, तो हार्ट अपना काम सही से नहीं कर पाएगा, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है। जिन लोगों को मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज है, उनके लिए दिल का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। इस स्थिति में खून का थक्का बनना गंभीर हो सकता है। ऐसे में कोरोना काल में इन बीमारियों से पीड़ित कोरोना संक्रमितों में खून से संबंधित जांच भी की जाती है।

खून को पतला करने के उपाय

  • आप लहसुन का सेवन (home remedies for blood clot) करें। यह खून को पतला करता है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से शरीर को बचाते हैं। यह रक्त चाप को नॉर्मल रखता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है और खून भी पतला रहता है।

हेल्दी डाइट का करें सेवन

  • आपने भोजन में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। ब्रोकली, ब्राउन राइस, गाजर, ओट्स, सेब आदि का सेवन करें। इसके अलावा, आप फिश ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे भी खून गाढ़ा नहीं होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में किसी डायटिशियन से संपर्क कर सकते हैं।
  • हल्दी वाला दूध पिएं। सब्जी मार्केट में कच्ची हल्दी मिलती है, उसका सेवन करें। यह भी खून गाढ़ा (Blood Clotting) नहीं होने देती है। हल्दी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.