Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What causes blood cancer: कैंसर को प्रमुख प्रकारों में ब्लड कैंसर भी एक है, जिसमें रक्त की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। ये कोशिकाएं धीरे-धीरे शरीर के अन्य भागों में फैलने लग जाती हैं। यह बीमारी रक्त, हड्डी के मज्जा और लसीका प्रणाली को प्रभावित करती है। ब्लड कैंसर के लक्षणों में थकान, बुखार, अनियंत्रित रक्तस्राव और हड्डियों में दर्द शामिल हो सकते हैं। यह बच्चों में होने वाला सबसे आम कैंसर है, और इसका इलाज करना एक बड़ी चुनौती है। इसलिए डॉ. अर्चिता कंसल तिवारी, एमडी, पैथोलॉजी, छत्रपति शिवाजी सुभारती हॉस्पिटल, मेरठ इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दे रही हैं।
ब्लड कैंसर के लक्षण अक्सर सामान्य बचपन की बीमारियों जैसे दिखते हैं। माता-पिता को अपने बच्चों में निम्नलिखित लक्षणों को पहचानने के लिए जागरूक रहना चाहिए, इसके सामान्य लक्षणों में लगातार बुखार, असामान्य थकान, बार-बार संक्रमण, अनियंत्रित रक्तस्राव, असामान्य चोट और खरोंच, लिम्फ नोड में सूजन, बार-बार नाक से खून आना, त्वचा में पीलापन, हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसे घुटने में दर्द आदि लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
ब्लड कैंसर के जोखिम कारक विभिन्न हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारक हैं: आनुवंशिक परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, कुछ रसायनों के संपर्क में, पारिवारिक इतिहास, और कुछ विरासत में मिले सिंड्रोम जैसे डाउन सिंड्रोम, फैंकोनी एनीमिया और ली-फ्रौमेनी सिंड्रोम। इसके अलावा, विकिरण के संपर्क में आना, कुछ रसायनों के संपर्क में आना, और पिछला कैंसर उपचार भी ब्लड कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, कई मामलों में कोई स्पष्ट जोखिम कारक नहीं पाया जाता है, इसलिए नियमित जांच और जागरूकता महत्वपूर्ण है।
हालांकि आजकल ब्लड कैंसर को लेकर कई प्रकार के नवीनतम उपचार उपलब्ध हैं। ब्लड कैंसर के नवीनतम उपचार में शामिल हैं:
ब्लड कैंसर के अलावा, बच्चों में कई अन्य रक्त विकार भी हो सकते हैं, जैसे कि एप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया, इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (आईटीपी) परंतु इन बीमारियों का इलाज संभव है। यदि बच्चों में किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई दे रही है और ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी नहीं करनी चाहिए। अगर हम ब्लड कैंसर की बात करें तो यह एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका इलाज संभव है। माता-पिता को अपने बच्चों में ब्लड कैंसर के लक्षणों को पहचानने और जल्दी उपचार शुरू करने के लिए जागरूक रहना चाहिए। जागरूकता और समय पर उपचार से हम बच्चों को ब्लड कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।