Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What is Bleeding Eyes Virus : दुनियाभर में कई वायरस कोहराम मचा रहे हैं, जिसे लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। मुख्य रूप से दुनियाभर के कई हिस्सों में मारबर्ग, एमपॉक्स और ओरोपॉच के बढ़ते मामलों की वजह से WHO द्वारा चेतावरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा जाता है। इसी बीच एक और नए वायरस ने दस्तक दी है, जिसे ब्लीडिंग आई वायरस (Bleeding Eye Virus) नाम दिया गया है। लोगों में इस वायरस को लेकर काफी चिंता फैली हुई है। खबरों में बताया जा रहा है कि ब्लीडिंग आई वायरस की वजह से रवांडा में अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो गई है, ऐसे में इस वायरस को लेकर लोगों में काफी ज्यादा खौफ है।
ब्लीडिंग आई वायरस मारबर्ग के गंभीर लक्षण हैं, इस स्थिति में मरीजों के आंखों, नाक या मुंह से ब्लीडिंग होने लगती है। इसलिए इसे ब्लीडिंग आई वायरस (Bleeding Eye Virus Causes) का नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इस वायरस के बारे में विस्तार से-
ब्लीडिंग आई वायरस का साइंटिफिक नाम हेमोरेजिक कंजक्टिवाइटिस है। यह एक तरह का संक्रमण है, जिसकी वजह से आंखों से खून बहने लगता है। इस स्थिति में आंखों के सफेद भाग में खून के थक्के जैसे नजर आते हैं। यह काफी तेजी से फैलने वाला वायरस है। बता दें कि ब्लीडिंग आई वायरस, मारबर्ग वायरस की ही गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में आंखें काफी ज्यादा प्रभावित होती हैं।
मारबर्ग वायरस या ब्लीडिंग आई वायरस के लक्षण आमतौर पर 2 से 20 दिन तक दिखाई देते हैं। इस वायरस की चपेट में आने पर मरीजों को आंखों के आसपास कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं, जिसमें-
ब्लीडिंग आई वायरस काफी खतरनाक हो रहा है। ऐसे में इससे बचाव बहुत ही जरूरी है। इससे बचाव के लिए आप निम्न टिप्स अपना सकते हैं, जैसे-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।