Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms and treatment of asthma: जब भी सर्दियों का मौसम आता है तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ने लगता है। खासतौर पर देखा गया है कि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। यही कारण है कि अस्थमा जैसी बीमारियों के मामले ज्यादा देखे जाते हैं। ऐसा होने के पीछे आमतौर पर कई कारण हो सकते हैं, क्योंकि सर्दियों में इम्यूनिटी खराब होने लगती है, वहीं ठंड के मौसम में वायरस व बैक्टीरिया भी ज्यादा क्रियाशील हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ दिनों से एक अजीब तरह की अजीब बीमारी के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें ब्लैक अस्थमा कहा गया है। ज्यादातर लोग अस्थमा के बारे में जानते हैं, लेकिन ब्लैक अस्थमा के बारे में बहुत ही कम लोगों ने सुना है। इस लेख में हम आपको बताएंगे क्या है ब्लैक अस्थमा, क्या है इसके लक्षण व इलाज।
दरअसल, ब्लैक अस्थमा को सीओपीडी यानी क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। ब्लैक अस्थमा या सीओपीडी के कारण श्वास नलियां सिकुड़ने लग जाती हैं, जिनके कारण सांस लेने में दिक्कत आने लगती है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत आने लगती है और मरीज को हॉस्पिटल में भी एडमिट कराना पड़ जाता है।
सीओपीडी यानी ब्लैक अस्थमा के लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं -
ब्लैक अस्थमा यानी सीओपीडी एक गंभीर व जानलेवा स्थिति बन सकती है और इसलिए इसे गंभीर होने से पहले ही कंट्रोल कर लेना चाहिए। ऐसे में अगर आपको इससे जुड़ा किसी भी तरह का लक्षण महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर से इस बारे में एक बार बात कर लेनी चाहिए।
ब्लैक अस्थमा यानी सीओपीडी का इलाज उसके लक्षणों के अनुसार किया जाता है, जिसमें आमतौर पर लक्षणों के अनुसार इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं शामिल हैं। हालांकि, ब्लैक अस्थमा का कोई जड़ से इलाज नहीं है, क्योंकि सीओपीडी के दौरान डैमेज हुए फेफड़े फिर से ठीक नहीं हो पाते हैं। हालांकि, दवाओं की मदद से इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है। अगर डॉक्टर की सलाह से दवाएं चलती रहें, तो इसके लक्षणों को कंट्रोल करके रखा जा सकता है।