... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 8, 2021 4:31 PM IST
दिल का कम-ज्यादा धड़कना है इस बीमारी का संकेत, ये 5 तरीके हार्ट अटैक आने से बचाएंगे
अगर आप कभी-कभी अचानक दिल की धड़कन बढ़ जाने या कम हो जाने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इस परेशानी को बखूबी जानते होंगे। इस समस्या को atrial fibrillation (AFib) कहते हैं, जो आपके दिल के ऊपरी चैंबर में इलेक्ट्रिक संकेतों की गड़बड़ी के परिणामस्वरूप होता है। atrial fibrillation के कारण आपके दिल के रिद्दम अक्सर अनियमित हो जाती है। आपको थकान, उबासी, कमजोरी, जरूरत से ज्यादा पसीना और सीने में दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप इस समस्या के कारण होने वाले हार्ट अटैक की संभावना को कुछ आसान तरीकों से कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे इसके जोखिम को कम किया जा सकते हैं।
कॉफी और चाय जैसी कैफीनयुक्त पेय दिल के कम-ज्यादा धड़कने से जुड़े हुए हैं। इस बात के कुछ सबूत हैं कि चाय और कॉफी दिल के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं लेकिन कुछ अध्ययनों में इस बात को भी पेश किया गया है कि जो लोग चाय औक कॉफी निरंतर अंतराल पर पीते हैं उन्हें इस बीमारी (atrial fibrillation) की संभावना कम होती है। हालांकि इसके नतीजें मिले-जुले हैं लेकिन आपको इस बीमारी के खतरे को कम करने के लिए एनर्जी ड्रिंक से दूर रहना चाहिए।
अगर आप जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं तो आपको इस बीमारी के होने की संभावना बहुत ज्यादा है। और आप ऐसा शराब पीने के अगले दिन जरूर देख सकते हैं। सिर्फ शराब ही नहीं अगर आप दिन में एक या फिर दो बीयर पीते हैं तब भी आपके दिल की धड़कन तेजी हो सकती है या फिर आपको इस बीमारी (atrial fibrillation) के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए अपने शराब के गिलास को पानी के गिलास से बदलें।
शोध बताते हैं कि अगर आपके खून में पोटेशियम की कमी है तो आपको इस बीमारी के होने की संभावना बहुत ज्यादा है। हार्ट अटैक से बचने के लिए आपको केले खाने चाहिए। ये मीठा फल पोटेशियम और दिल को सेहतमंद रखने वाले पोषक तत्वों से भरा होता है। अगर आप केला खाना पसंद नहीं करते हैं तो दूसरे हाई पोटेशियम फूड ट्राई करें, जिसमें एवोकेडो, ब्लैक बीन्स, स्प्राउट और पीनट बटर शामिल है।
हमारे बड़े-बुजुर्ग कह कर गए हैं कि अगर आपका माथा ठंडा रहेगा तो आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और इससे आपके दिल की धड़कन (atrial fibrillation) भी नहीं बढ़ेगी। जब आप अपना सिर ठंडे पानी में डुबोते हैं या ठंडे पानी से नहाते हैं तो आपकी नसों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे दिल की धड़कन कम हो जाती है।
गहरी सांस लेने से तुरंत हार्ट रेट धीमा करने में मदद मिलती है और ये बहुत ही आसान है। पीठ के बल लेट जाए और इस स्थिति में आपका सिर तकिए पर होना चाहिए और घुटने मुड़े हुए। एक हाथ अपने दिल पर रखें और दूसरा अपनी पसलियों पर और नाक से धीरे-धीरे सांस लें। उसके बाद अपने होंठों से सांस छोड़ें। आप इस टेक्निक को सीट पर बैठकर भी कर सकते हैं।