
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 28, 2025 12:55 PM IST
Medically Verified By: Dr. Raman Kumar
गठिया यानी Arthritis एक आम समस्या है, जिससे आजकल कई लोग जूझ रहे हैं। यह जोड़ों की एक बीमारी है। इसमें जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। गठिया रोग, एक या इससे अधिक जोड़ों को प्रभावित कर सकता है। गठिया कई प्रकार का होता है- इसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस और गाउट आदि सबसे आम हैं। यह बीमारी शरीर के जोड़ों को प्रभावित करता है। इससे जोड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। कुछ मामलों में लोगों का चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। आइए, डॉ. रमन कुमार, चेयरमैन, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया से जानते हैं गठिया रोग के लक्षण और कारण-
गठिया रोगियों को कई लक्षणों का अनुभव होता है। गठिया रोगियों को जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। गठिया रोगियों को हड्डियों में भी गंभीर दर्द की समस्या हो सकती है। खासकर, सुबह और रात में ज्यादा लक्षण महसूस होते हैं।
गठिया के कई कारण हो सकते हैं। उम्र बढ़ना, चोट लगना और कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियां गठिया रोग के आम कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, गठिया रोग जेनेटिक भी होता है। यानी अगर आपके माता-पिता या दाद-दादी को गठिया रोग है, तो आपको भी इस रोग के होने की संभावना अधिक है।
गठिया रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको गठिया है, बैंगन, अरबी और टमाटर आदि के सेवन से परहेज करना चाहिए। गठिया रोगियों को ठंडी तासीर और खट्टी चीजों से बचना चाहिए। आपको रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद करना चाहिए।
गठिया रोगियों के लिए ड्राई फ्रूट्स बेहद फायदेमंद होते हैं। आप अखरोट, बादाम, काजू और पिस्सा आदि का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
जी हां, गठिया रोगी दूध पी सकते हैं। लेकिन, गठिया रोगियों को हाई फैट वाला दूध पीने से बचना चाहिए। इससे कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।