Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
फिस्टुला, एनल (Anal Fistula) के अंदर बनने वाली एक लंबी सुरंग होती है जो दो ऐसी नसों या अंगों को जोड़ देती है जो प्राकृतिक रूप से नहीं जुड़े होते हैं। जब किसी व्यक्ति को फिस्टुला होता है तो गुदा मार्ग के पास एक फोड़ा हो जाता है जिससे खून और पस निकलने लगता है और तेज दर्द होता है। अगर फिस्टुला शुरुआती स्टेज में है तो डॉक्टर पस निकालकर मरीज को दवा देकर सही करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगर फिस्टुला के फोड़े ने अंदर लंबी सुरंग बना ली है तो इसकी सर्जरी करानी पड़ती है। हालांकि सर्जरी के बाद यह फिर से नहीं होगा इसकी गारंटी नहीं होती है। बल्कि डॉक्टर्स तो कहते हैं कि सर्जरी के बाद भी फिस्टुला (Anal Fistula Surgery) होने के चांस रहते हैं। वैसे तो फिस्टुला के कई प्रकार होते हैं लेकिन भगंदर (एनल फिस्टुला) इसका सबसे आम प्रकार है। आइए जानते हैं फिस्टुला होने के कारण क्या हैं, इसके लक्षण कैसे दिखते हैं और इसकी जांच (Anal Fistula Symptoms, Causes and Diagnoded in hindi) कैसे होती है-
हमारे एनल के अंदर कई ऐसी ग्रंथि होती हैं जो फ्लूड बनाती हैं। जब ये ग्रंथि ब्लॉक हो जाती हैं या भर जाती हैं तो इनके अंदर बैक्टीरिया बनने लगते हैं जो संक्रमण पैदा करते हैं जो फोड़ा का रूप ले लेता है, डॉक्टर इस स्थिति को एब्सेस (Abscess) कहते हैं। अगर समय पर इस फोड़े का इलाज न किया जाए तो ये अंदर ही अंदर साइज में बढ़ने लगता है। अगर फोड़े से पस को सही तरह से न निकाला जाए तो ये फिस्टुला (Fistula) बन जाता है। फिस्टुला के अन्य कारण निम्न हैं-
अगर ऊपर बताए गए लक्षणों में से आपको कोई 2 लक्षण भी महसूस हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस स्थिति में डॉक्टर सबसे पहले आपकी मेडिकल हिस्ट्री चेक करेंगे।
अगर आपकी कोई हिस्ट्री नहीं है तो डॉक्टर आपका MRI, X-rays या CT scan कर सकते हैं। फिर आपको कुछ टेस्ट करने को कह सकते हैं। कुछ फिस्टुला ऐसे होते हैं जो आसानी से सही हो जाते हैं। लेकिन जो फिस्टुला अंदर टेढ़ी-मेढ़ी सुरंग बना लेते हैं उनकी सर्जरी करनी पड़ती है।