Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Alzheimer Disease: अल्जाइमर क्या है? आपको बता दें कि अल्जाइमर एक मस्तिष्क रोग है। अल्जाइमर रोग व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता को कम कर देता है। इतना ही नहीं, अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति की याद्दाश्त भी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति की दिनचर्या भी बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। वर्तमान में अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है, लेकिन कुछ दवाइयों की मदद से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। वैसे तो अल्जाइमर रोग किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन, कुछ लोगों में अल्जाइमर रोग का जोखिम ज्यादा होता है। आपको बता दें कि अल्जाइमर रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer's Day ) मनाया जाता है। आइए, आर्टेमिस अस्पताल, गुरुग्राम में न्यूरोसर्जरी और सीएनएस रेडियोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य गुप्ता से आज इसी मौके पर जानते हैं अल्जाइमर का जोखिम किसे ज्यादा होता है?
अधिक उम्र के लोगों में अल्जाइमर का जोखिम ज्यादा होता है। उम्र बढ़ने पर अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है। अल्जाइमर रोग आमतौर पर 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों में देखने को मिलती है। 85 साल की उम्र के बाद इसका खतरा काफी बढ़ जाता है।
पारिवारिक इतिहास भी अल्जाइमर का एक जोखिम कारक होता है। जिन लोगों के माता-पिता, भाई-बहन या दादा-दादी अल्जाइमर से पीड़ित हैं, उनमें इसका खतरा ज्यादा बना रहता है। अगर परिवार में एक से ज्यादा लोगों को अल्जामर की बीमारी है, तो रिस्क ज्यादा बढ़ जाता है।
जिन लोगों को बचपन में या किसी भी उम्र में सिर पर चोट लगती है, तो उसमें अल्जाइमर का जोखिम बढ़ जाता है। इन लोगों को बढ़ती उम्र में ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है।
जिन लोगों को मस्तिष्क से जुड़ी कोई समस्याहै, इनमें अल्जाइमर रोग का जोखिम ज्यादा रहता है। इसके अलावा, हृदय रोगियों में भी इसका खतरा ज्यादा बना रहता है। इसलिए अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो समय-समय पर चेकअप जरूर कराएं। हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर लेवल वाले लोगों में भी अल्जाइमर का खतरा ज्यादा बना रहता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग सबसे ज्यादा अल्जाइमर से पीड़ित हैं।
अल्जाइमर रोग में न्यूरॉन्स (ब्रेन सेल्स) को प्रभावित होते हैं।
बातें भूल जाना, चीजों को रखकर भूल जाना, निर्णय लेने में कठिनाई होना आदि अल्जाइमर रोग के लक्षण हो सकते हैं।
अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है। कुछ दवाइयों और उपचार की मदद से अल्जाइमर के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है।