... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Gulshan Kumar | Published : February 29, 2024 2:00 PM IST
आज भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस के तनाव और काम के प्रेशर के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना हम सभी को करना पड़ रहा है। इसमें शामिल है एक आसानी से चीजों को भूलना। यदि आप भी बहुत जल्दी बातों को भूल जाते हैं तो यह आपके लिए काफी मुश्किल खड़ी कर सकता है। इससे बचाव के लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि यह आपको होने वाली मानसिक समस्या की ओर इशारा है। दरअसल यदि आप अक्सर छोटी या महत्वपूर्ण बातों को भूल जाते हैं तो यह अल्जाइमर का संकेत हो सकता है। ऐसे में यदि आप शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करेंगे तो यह समस्या काफी गंभीर हो जाती है। हालांकि ज्यादातर यह समस्या बुजुर्गों में देखने को मिलती है, लेकिन आज युवा भी इस तरह की समस्याओं से काफी परेशान दिख रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अल्जाइमर एक न्यूरो डिसऑर्डर है। जिसके कारण हमारे दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। यही कारण है कि इसके चलते हमारी माइंड होल्डिंग कैपेसिटी भी कम होने लगती है। जिससे हम आसानी से बातों को भूलना शुरू कर देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अल्जाइमर एक गंभीर दिमागी रोग डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है। जिसमें इंसान का दिमाग अपने काम को ठीक से नहीं कर पाता है। आमतौर पर रोग एक आयु के बाद होने की संभावना अधिक होती है। इसका मतलब है कि वृद्धावस्था में लोगों के दिमाग के ऊतकों को नुकसान पहुंचाने का कारण इस रोग को माना जाता है। लेकिन आज यह रोग युवाओं को भी काफी बड़ी संख्या में प्रभावित कर रहा है।
अल्जाइमर रोग से बचाव करने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपने दिमाग को आराम दें। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अल्जाइमर रोगियों की समस्या को म्यूजिक काफी जल्दी हल कर सकता है। जिसका कारण है कि गाने सुनने से हमारा दिमाग पुरानी चीजों को आसानी से कनेक्ट कर पाता है। इसके अलावा सुबह शाम का वर्कआउट भी आपको अल्जाइमर की समस्या से बचा सकता है। इसके अलावा आपको खाली नहीं बैठना है खुद को बिजी रखकर भी इसके खतरे को कम कर सकते हैं। वहीं अल्जाइमर रोगियों को नशे की चीजों से हमेशा दूर रहना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.