... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Sleeping Problem
यदि आपका बच्चा सोते समय मुंह खुला रखता है और वह सांस मुंह खोलकर ही लेता है। तो आपको इसे सामान्य समझ कर इग्नोर नहीं करना चाहिए। बच्चों के श्वसन तंत्र से जुड़ी यह समस्या माता-पिता के लिए एक चुनौती बन जाती है। मुंह खोलकर सोना और मुंह से सांस लेना Adenoid रोग का लक्षण हो सकता है। वहीं जब गर्मी का मौसम शुरू होता है तो यह समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
Adenoids हमारी नाक में मौजूद एक टिश्यू होते हैं, जो हमारी नाक में जाने वाली गंदगी और बैक्टीरिया को रोकने का काम करते हैं। लेकिन जब यह टिश्यू अपने सामान्य साइज से ज्यादा बड़े हो जाते हैं, तो यह हमारी नाक के रास्ते में बाधा पैदा करते हैं। इसके कारण हमें सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात में सोते समय मुंह से सांस लेना, खर्राटे लेना और बार-बार सांस का रुक जाना इसके कारण होने वाली मुख्य समस्याएं हैं। छोटे बच्चों को Adenoids की समस्या काफी परेशानी कर सकती है, क्योंकि यह हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर करने का काम करती है।
भारत जैसे देश में जहां सभी तरह के मौसम भरपूर दस्तक देते हैं, यहां तेज गर्मी, बारिश, और कड़कड़ाती ठंड भी पड़ती है। वहीं जब सर्दी के बाद आने वाली गर्मियां Adenoids की समस्या को ट्रिगर कर देती हैं। जिसका कारण है कि गर्मी के मौसम में वातावरण में धूल के कण ज्यादा हो जाते हैं। जिसके कारण हमारी नाक जाम होने लगती है और गले में परेशानी का कारण बन जाती है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।