Switch to Eng

Health, Fitness, Beauty & Diet | Pregnancy & Parenting | Diseases & Home Remedies | TheHealthSite.com

Health, Fitness, Beauty & Diet | Pregnancy & Parenting | Diseases & Home Remedies | TheHealthSite.com

Eng
  • होम
  • कोरोना वायरस
  • फिटनेस
  • ब्यूटी
  • डिज़ीज़
    • कैंसर
    • डेंगू
    • टाइफॉइड
    • हेपेटाइटिस
    • टाइप 1 डायबिटीज
  • प्रेगनेंसी
  • पेरन्टींग
  • न्यूज
  • गैलरीज़
  • वीडियो
Home / Hindi / Diseases & Conditions / क्या होता है जब आप लंबे समय तक करती हैं PCOS/PCOD के लक्षणों को नजरअंदाज? जानिए विस्तार से

क्या होता है जब आप लंबे समय तक करती हैं PCOS/PCOD के लक्षणों को नजरअंदाज? जानिए विस्तार से

12 से 44 वर्ष की उम्र की 5 से 10 प्रतिशत महिलाएं PCOS/PCOD का शिकार होती हैं। इसकी चपेट में आने के बाद महिलाओं के शरीर में पुरुष हॉर्मोन (Male Hormones) का उत्पादन तेजी से होने लगता है।

By: Rashmi Upadhyay   | Edited by: Rashmi Upadhyay   | | Updated: December 23, 2020 3:16 pm
Tags: Female hormones  Hormones imbalance  PCOD  PCOS Symptoms  
क्या होता है जब आप लंबे समय तक करती हैं PCOS/PCOD के लक्षणों को नजरअंदाज? जानिए विस्तार से

PCOS/PCOD एक ऐसी स्थिति होती है जो महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन स्तर को पूरी तरह से बदल देती है। यह लक्षणों का एक ऐसा ग्रुप होता है जो महिलाओं की ओवरी को प्रभावित करने के साथ ही उनके प्रजनन अंग को भी प्रभावित करता है जो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन करते हैं। 12 से 44 वर्ष की उम्र की 5 से 10 प्रतिशत महिलाएं PCOS/PCOD का शिकार होती हैं। इसकी चपेट में आने के बाद महिलाओं के शरीर में पुरुष हॉर्मोन (Male Hormones) का उत्पादन तेजी से होने लगता है। जिसके चलते महिलाओं को मासिक चक्र यानि कि पीरियड्स आने में महीनों का गैप हो जाता है जिससे गर्भवती होने की संभावना भी कम हो जाती है। PCOS/PCOD के कारण महिलाओं के चेहरे पर बाल आना (दाढ़ी, मूछ), शरीर पर बड़े बड़े बाल आना और गंजापन जैसे लक्षण भी दिखते हैं। करीब 70 प्रतिशत महिलाएं ऐसी होती हैं जो PCOS/PCOD का शिकार तो होती हैं लेकिन उनमें इसके लक्षण नहीं दिखते हैं। ऐसे में ये स्थिति आगे चलकर डायबिटीज या हार्ट संबंधी बीमारियों का कारण बन सकती है। Also Read - PCOS में बहुत मुश्किल होता है वजन घटाना, लेकिन ये तरीके अपनाएंगे तो 100% होगा वेट लॉस

PCOS/PCOD के लक्षणों को नजरअंदाज करने का नतीजा

PCOD / PCOS के सामान्य लक्षणों में नो ओवुलेशन या इनफर्टिलिटी, अनियमित या लम्बे समय तक पीरियड्स न आना, मुंहासे, सिरदर्द, मानसिक स्वास्थ्य की समस्या और स्ट्रेस होते हैं। यदि आप PCOD / PCOS से पीड़ित हैं तो आपको ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये भविष्य में कई गंभीर रोगों जैसे कि हाई ब्लड शुगर लेवल, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, लो कोलेस्ट्रॉल और हार्ट संबंधी रोगों को जन्म दे सकते हैं। Also Read - हार्मोन्स के असंतुलन से हो सकती हैं वजन बढ़ना और मूड स्विंग होना जैसी समस्‍याएं, जानिए हार्मोन संतुलित करने के उपाय



Also Read - 80% महिलाओं में कुछ ऐसे दिखते हैं PCOS के शुरुआती लक्षण, जल्दी जांच शुरू कर रोकी जा सकती है ये बीमारी

PCOS/PCOD से बचने के घरेलू उपाय

1. अगर आपने सूर्यनमस्कार आसन को करना सीख लिया, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। यह एकमात्र ऐसा आसन है, जिसे करने से पूरा शरीर फिट हो जाता है और अंदरूनी अंग बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं।

2. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम में वजन तेजी से बढ़ता है। अत: मेथी का सेवन करें। मेथी शरीर में ग्लूकोज के चयापचय को बढ़ावा देती है और इंसुलिन को बढ़ने से रोकती है। मेथी के बीजों को रात को पानी में भिगो दें तथा खाली पेट एक चम्मच भीगे हुए बीजों को शहद के साथ लें।

3. तेज मिर्च मसाले वाले, तला हुआ, अधिक चिकनाई वाला खाना नहीं खाना चाहिए। इसकी बजाय फल, बीन्स, बादाम, अखरोट आदि नट्स, हरी सब्जी, चोकर युक्त आटा आदि फाइबर वाला खाना फायदेमंद साबित होता है।

4. आयुर्वेदिक चिकित्सा में परंपरागत रूप से कई बीमारियों के इलाज में अश्वगंधा का उपयोग किया जाता है। यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो मधुमेह से लेकर अवसाद तक की कई स्थितियों का इलाज करती है। यह शरीर के हार्मोन को बैलेंस करके PCOS को कंट्रोल करती है।

5. तेज चलने वाली एक्सरसाइज जैसे ब्रिस्‍क वॉक, जॉगिंग करने या योगासन आदि करने से वजन कम होकर इसमें आराम मिलता है।

6. जीवनशैली में बदलाव लाया जाए तो इस समस्या को होने से रोका जा सकता है। सही डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद लेकर आप खुद को हेल्दी भी रखें इससे आपकी प्रजनन क्षमता में भी सुधार आता है।

Published : December 23, 2020 3:15 pm | Updated:December 23, 2020 3:16 pm
Read Disclaimer

ब्रिटेन से मुंबई आए 15 यात्रियों में कोरोनावायरस के नए स्‍ट्रेन (म्‍यूटेंट वायरस), एक अधिकारी ने किया खुलासा!

ब्रिटेन से मुंबई आए 15 यात्रियों में कोरोनावायरस के नए स्‍ट्रेन (म्‍यूटेंट वायरस), एक अधिकारी ने किया खुलासा!

शरीर में 1 प्रतिशत पानी की कमी से हो सकती हैं हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर, जानें दिन में कितना पानी है जरूरी

शरीर में 1 प्रतिशत पानी की कमी से हो सकती हैं हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर, जानें दिन में कितना पानी है जरूरी

Please Wait. Article Loading ....

कोरोनावायरस अपडेट्स

कोरोनावायरस अपडेट्स

COVID-19 से रहें अप-टू-डेट

  • Covid-19 Live Updates: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 10,689,527 अब तक 1,53,724 लोगों की मौत
  • खाने का स्वाद आए ऐसा तो आपको हो गया है कोरोना! कहीं आपको भी तो नहीं आ रहा ऐसा स्वाद
  • बाथरूम में ये मामूली सी गलती और आप हो सकते हैं कोरोना पॉजिटिव! भूलकर भी न दोहराएं ये 1 गलती
  • बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता बना रहे हैं एक ऐसा 'नेजल स्प्रे' जो 2 दिनों तक कोरोनावायरस को शरीर में जाने से रोकेगा
  • Covid-19 Symptoms: सूंघने की क्षमता कम होना है कोविड-19 का सबसे बड़ा लक्षण, नयी रिसर्च का दावा

Health Calculators

BMI Calculator
bmi Calculator
Ideal Body Weight
ideal body weight
Daily Calorie Intake
Daily calorie intake
Calories Burned
calories burned

Health News in Hindi

रातभर उल्‍लू की तरह जागने की है आदत तो बेहतर नींद लेने के फॉलो करें ये 7 आयुर्वेदिक टिप्‍स

प्रेगनेंसी में सूपरफूड से कम नहीं है अमरूद, खून की कमी और इन 5 समस्‍याओं से बचाता है ये फल

पहली बार ट्रेडमिल पर रनिंग कर रहे हैं तो ध्‍यान रखें ये 5 बातें, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर करने के दौरान फॉलो करेंगे ये 4 आयुर्वेदिक रूल्‍स तो ‘रोग’ रहेंगे कोसो दूर, पढें एक्‍सपर्ट की सलाह

Osteoporosis: ऑस्टियोपोरोसिस में न करें इन 5 आहारों का सेवन, बढ़ जाएगी हड्डियों में दर्द और सूजन की समस्‍या

Read All

Related Stories

    PCOS में बहुत मुश्किल होता है वजन घटाना, लेकिन ये तरीके अपनाएंगे तो 100% होगा वेट लॉस
    - Rashmi Upadhyay
    December 23, 2020 at 3:15 pm
  • हार्मोन्स के असंतुलन से हो सकती हैं वजन बढ़ना और मूड स्विंग होना जैसी समस्‍याएं, जानिए हार्मोन संतुलित करने के उपाय
  • PCOS and Diabetes: What’s the connection?
  • That stubborn acne could be a sign of PCOS: Know how they are related
  • 80% महिलाओं में कुछ ऐसे दिखते हैं PCOS के शुरुआती लक्षण, जल्दी जांच शुरू कर रोकी जा सकती है ये बीमारी

About The health Site

TheHealthSite.com is India's largest health site with more than 40 lakh unique visitors per month. We focus on fitness, beauty, health, pregnancy and more.

Most popular health and wellness website in India in 2012 at the Website of the year awards.

health@corp.india.com
+91 – 22 – 6697 1234
Landline Phone number 91 – 22 – 2490 0302.

ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES LTD, 18th floor, A-Wing, Marathon Futurex, N. M. Joshi Marg, Lower Parel, Mumbai, Maharashtra 400013.

Useful Links

  • Weight Loss
  • Keto Diet Tips
  • Skin Care Tips
  • Intermittent Fasting
  • Apple Cider Vinegar
  • Ashwagandha
  • Cancer
  • Pneumonia
  • Diarrhoea
  • Dengue
  • Typhoid
  • Tuberculosis
  • Chickenpox
  • Chikungunya
  • Depression
  • Hepatitis
  • Diabetes
  • Type 2 diabetes
  • Arthritis
  • Swine Flu
  • Baby Names
  • Cough and cold
  • Heart Attack
  • Breast Cancer
  • Ebola Virus
  • Dengue
  • Malaria
  • International Yoga Day
  • Hypotension
  • Heart Failure
  • Asthma
  • Brain Tumour
  • Celebrity Fitness
  • Goitre
  • HIV/AIDS

We respect your privacy

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Author Profiles

Copyright © 2021 Zee Entertainment Enterprises Limited. All rights reserved.