Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्जरी के दौरान थायराइड बढ़ा हो, तो क्या-क्या खतरे हो सकते हैं?

TSH level high before surgery : सर्जरी से पहले अगर थायराइड की परेशानी बढ़ी हो, तो कई तरह की परेशानी होने का खतरा रहता है। इस विषय के बारे में डॉक्टर से जानते हैं-

सर्जरी के दौरान थायराइड बढ़ा हो, तो क्या-क्या खतरे हो सकते हैं?
Thyroid and TSH
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Joozer Rangwala

Written by Kishori Mishra |Updated : March 13, 2026 12:59 PM IST

'हाल ही में मेरी गॉलब्लैडर स्टोन की सर्जरी हुई है, उस दौरान मेरा टीएसएच (TSH) यानि Thyroid-Stimulating Hormone  करीब 73 था। ऐसे में मेरी सर्जरी को बीच में ही रोकने की प्लानिंग होने लगी। फिर डॉक्टर्स से काफी बातचीत के बाद मेरी सर्जरी हुई। लेकिन उस समय मैं बार-बार एक ही बात सोच रही थी कि आखिर थायराइड बढ़ने से सर्जरी का क्या लेना देना, आखिर सर्जरी के दौरान थायराइड बढ़ा हो, तो क्या ही हो जाएगा। लेकिन यह सोचना हमारी काफी बड़ी गलती हो सकती है।'

यह कहना है दिल्ली की रहने वाली पूनम का, जिनकी उम्र महज 32 साल है और एक वर्किंग महिला है। आंकड़े बताते हैं कि इस तरह का अनुभव सिर्फ पूनम का नहीं बल्कि ऐसी तमाम महिलाएं हैं जो इस तरह के अनुभवों से रूबरू होती हैं। इस विषय की अधिक जानकारी के लिए हमने अहमदाबाद स्थित नारायण हॉस्पिटल के फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट, कंसल्टेंट डॉ. डॉ. जूज़र रंगवाला से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से समझते हैं कि सर्जरी के दौरान थायराइड बढ़ा हो, तो किन समस्याओं का खतरा रहता है? 

थायराइड बढ़ने से सर्जरी में क्या दिक्कत आती है?

थायराइड लेवल यानि TSH बढ़े होने पर भी सर्जरी हो जाए, तो इससे कई तरह की समस्याएं, जैसे - सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार, हार्ट रेट का ऊपर-नीचे होना, इत्यादि काखतरा रहता है। मुझे भी सर्जरी के बाद कई तरह की दिक्कतें आई, जिसे मैं आप लोगों के साथ शेयर करने जा रही हूं। आइए जानते हैं सर्जरी के दौरान अगर थायराइड लेवल बढ़ा हो, तो किन-किन समस्याओं का खतरा रहता है?

1. सांस लेने में दिक्कत

सर्जरी के दौरान अगर आपका थायराइड लेवल बढ़ा, हो तो सांस लेने में परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब टीएसएच बढ़ा हो, तो ट्रेकिया (सांस की नली) पर दबाव डाल सकता है। सर्जरी के समय एनेस्थीसिया देने और ट्यूब डालने में दिक्कत हो सकती है। इससे मरीज को सांस लेने में समस्या का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सर्जरी कराने से कुछ समय पहले अपना थायराइड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करा लें।

Also Read

More News

2. थायरॉयड स्टॉर्म का खतरा

अगर मरीज को हाइपरथायरॉयडिज्म है और हार्मोन बहुत ज्यादा बन रहे हैं, तो सर्जरी के दौरान या बाद में थायरॉयड स्टॉर्म नाम की गंभीर स्थिति हो सकती है। इस स्थिति में तेज बुखार, दिल की धड़कन बहुत तेज होना, बेचैनी और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह स्थिति मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है। ऐसे में गलती से भी थायराइड बढ़ने पर सर्जरी कराने की गलती न करें।

3. दिल से जुड़ी समस्याएं

बढ़े हुए थायरॉयड और हार्मोन असंतुलन के कारण दिल की धड़कन तेज होना, अनियमित हार्टबीट (Arrhythmia) या ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है। सर्जरी के दौरान यह स्थिति जोखिम बढ़ा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आपकी सर्जरी होने वाली है, तो अपना टीएसएच कंट्रोल में रखें।

4. ज्यादा ब्लीडिंग का खतरा

थायरॉयड ग्लैंड में ब्लड सप्लाई काफी ज्यादा होती है। यदि सर्जरी थायरॉयड के आसपास की जा रही हो, तो खून बहने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सर्जन को बहुत सावधानी से ऑपरेशन करना पड़ता है।

5. आवाज पर असर पड़ने का खतरा

थायरायड के पास ही रिकरेंट लेरिंजियल नर्व होती है, जो आवाज को नियंत्रित करती है। अगर सर्जरी के दौरान यह नस प्रभावित हो जाए, तो मरीज की आवाज बैठ सकती है या बोलने में दिक्कत हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सर्जरी सही से हो, तो डॉक्टर से अपने थायराइड के उतार-चढ़ाव के बारे मेें बात जरूर करें।

6. कैल्शियम लेवल कम होने का खतरा

थायरयड ग्लैंड के पास पैराथायरॉयड ग्लैंड होते हैं, जो शरीर में कैल्शियम का स्तर नियंत्रित करते हैं। सर्जरी के दौरान इनके प्रभावित होने से कैल्शियम लेवल कम हो सकता है, जिससे झुनझुनी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है।

सर्जरी से पहले क्या सावधानी जरूरी है?

डॉक्टर आमतौर पर सर्जरी से पहले कुछ टेस्ट करवाते हैं, जैसे:-

  • थायरॉयड फंक्शन टेस्ट (T3, T4, TSH)
  • अल्ट्रासाउंड या CT स्कैन
  • हार्ट जांच (ECG)
  • इसके अलावा अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो अन्य जांचे भी हो सकती हैं, जो आपकी परेशानी से जुड़ी हों।

इन जांचों से यह पता लगाया जाता है कि थायरॉयड की स्थिति क्या है और सर्जरी को सुरक्षित तरीके से कैसे किया जाए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • सर्जरी के दौरान थायराइड बढ़ने से सांस लेने में दिक्कत आ सकती है।
  • सर्जरी से पहले थायराइड प्रोफाइल टेस्ट करा लें।
  • हार्ट जांच भी सर्जरी  से पहले जरूरी होती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।