चाय-सुट्टा एक साथ करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Kya Chai Sutta Lene Se Body Effect Hoti Hai: क्या आपकी भी दिन की शुरुआत और उसका अंत चाय-सुट्टा के कॉम्बिनेशन के साथ होता है? अगर हां तो डॉक्टर से जानें ये दोनों चीजें एक साथ लेने से शरीर को कैसे प्रभावित करती हैं।

चाय-सुट्टा एक साथ करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Written by Vidya Sharma |Updated : November 8, 2025 9:39 PM IST

Chai Sutta Ek Sath Karne Ke Nuksan: हममें से कई ऐसे लोग होंगे जो अगर दिनभर में चाय और सिगरेट की चुस्की न लें तो दिन दिन नहीं लगता है। इन दोनों चीजों के बिना तो जैसे जिंदगी का मजा ही न आए। चाय-सुट्टा तो जैसे बहुत से लोगों का एक आम रूटीन बन गया है, क्योंकि वह मानते हैं कि इससे उन्हें 'किक' मिलती है और स्ट्रेस कम होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत पर डबल अटैक करता है।

जी हां, जब हमने इस विषय पर धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉक्टर गौरव जैन से बात की तो उन्होंने चाय-सुट्टा पीने से शरीर को होने वाले 5 नुकसानों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘यह आदत कई लोगों को ‘आराम’ या ‘एनर्जी’ देने वाली लगती है, लेकिन वास्तव में इसका शरीर पर गंभीर असर होता है।' कैसे? आइए डॉक्टर से ही विस्तार से जानते हैं।

हार्ट और ब्लड वेसेल्स पर प्रभाव

चाय और सिगरेट दोनों में ऐसी चीजे हैं जो हमारे दिल की धड़कन को तेज कर देती हैं। एक ओर जहां सिगरेट में निकोटिन रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है और रक्तचाप बढ़ाता है। वहीं, चाय में मौजूद कैफीन भी हृदय की गति बढ़ा सकता है। जब ये दोनों एक साथ ली जाती हैं, तो हृदय और रक्तचाप पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है।

Also Read

More News

पाचन तंत्र और पेट पर असर

डॉक्टर ने बताया कि 'सिगरेट पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे अल्सर और गैस की समस्या हो सकती है। चाय में मौजूद कैफीन भी पेट में एसिड बढ़ा सकता है। दोनों का एक साथ सेवन पेट की एलर्जी, जलन और अपच की समस्याओं को बढ़ा देता है।' इसलिए शरीर की सही देखभाल के लिए जरूरी है कि आप इस दोनों चीजों से दूर रहें।

नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

चाय का कैफीन और सिगरेट का निकोटिन दोनों ही नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करते हैं। इसका असर नींद पर पड़ता है और व्यक्ति चिड़चिड़ा, तनावग्रस्त और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकता है। लंबे समय तक यह आदत मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर असर

सिगरेट के धुएं में टार और अन्य हानिकारक तत्व होते हैं जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। चाय से फेफड़ों पर सीधा असर नहीं होता, लेकिन गर्म चाय पीते समय सिगरेट पीना श्वसन तंत्र को और अधिक प्रभावित करता है। यह खांसी, सांस की तकलीफ और लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

निष्कर्ष

इस विषय का निष्कर्ष यह है कि चाय और सिगरेट का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। यह हृदय, पेट, नींद और फेफड़ों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। अगर आप अपनी सेहत की चिंता करते हैं, तो सुबह की इस आदत को बदलना ही सबसे सुरक्षित और स्वस्थ विकल्प है।

TRENDING NOW

Highlights

  • चाय-सुट्टा एक साथ लेने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
  • चाय-सुट्टा लेने से सांस से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है।
  • साथ ही यह आपके दिमाग पर भी बुरा असर डाल सकती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।