
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 30, 2026 10:59 AM IST
Medically Verified By: Dr. Sandeep Nayar
No Tobacoo Day
No Tabacoo Day 2026 : तंबाकू छोड़ना इतना आसान नहीं होता, क्योंकि इसका असर न सिर्फ शरीर पर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है। कई लोग जब सिगरेट, गुटखा या किसी भी तरह का तंबाकू छोड़ने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें कई तरह की मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें चिड़चिड़ापन, बेचैनी, सिर दर्द और बार-बार तंबाकू की क्रेविंग्स इत्यादि शामिल है। BLK मैक्स हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डायरेक्टर एंड एचओडी डॉ. संदीप नायर का कहना है कि इस तरह की समस्या शरीर और दिमाग की निकोटीन पर निर्भरता की वजह से होता है।
डॉक्टर का कहना है कि तंबाकू में मौजूद निकोटीन दिमाग में डोपामाइन नाम के फील गुड केमिकल्स को प्रभावित करता है। यही वजह है कि तंबाकू लेने के बाद कुछ समय के लिए अच्छा या रिलैक्स महसूस होता है। लेकिन जब व्यक्ति अचानक तंबाकू छोड़ता है, तो दिमाग उसी निकोटीन की मांग करने लगता है। इसी कारण जब कोई तंबाकू का आदि व्यक्ति इसे छोड़ने की कोशिश करता है, तो उसके दिमाग में कई तरह की चीजें चलने लगती हैं। वे अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगता है। आइए वीडियो में विस्तार से समझते हैं-
Tobacoo
तंबाकू छोड़ने के दौरान दिमाग को निकोटीन न मिलने की वजह से कई मानसिक और भावनात्मक बदलाव महसूस हो सकते हैं। इनमें चिड़चिड़ापन, बेचैनी, ध्यान लगाने में दिक्कत, मूड स्विंग्स, तनाव महसूस होना और बार-बार तंबाकू खाने की इच्छा होना, जैसे लक्षण शामिल हैं।
डॉक्टर का कहना है कि यह स्थिति शुरुआती दिनों में ज्यादा होती है, लेकिन धीरे-धीरे दिमाग बिना निकोटीन के काम करना सीखने लगता है।
डॉक्टर कहते हैं कि आमतौर पर तंबाकू छोड़ने के बाद पहले 3 से 7 दिन सबसे मुश्किल माने जाते हैं। हालांकि, क्रेविंग्स कुछ सप्ताह तक रह सकती हैं। लेकिन अगर व्यक्ति लगातार कोशिश करता रहे, तो समय के साथ स्थिति बेहतर होने लगती है।
No Tobacoo Day
एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर आप तंबाकू छोड़ने के दौरान दिखने वाले लक्षणों को कम करना चाहते हैं, तो पानी ज्यादा पिएं, तनाव कम करने की कोशिश करें, एक्सरसाइज या वॉक करें, ट्रिगर्स से बचें और परिवार और दोस्तों का सपोर्ट लें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी या काउंसलिंग की सलाह भी दे सकते हैं।
Disclaimer : तंबाकू छोड़ते समय शरीर और दिमाग दोनों कई बदलावों से गुजरते हैं। शुरुआती परेशानी सामान्य हो सकती है, लेकिन लंबे समय में तंबाकू छोड़ना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही सपोर्ट और धैर्य के साथ इस आदत को छोड़ा जा सकता है।