लंबे समय से बढ़ा हुआ है ब्लड प्रेशर तो हार्ट अटैक के अलावा इन 5 बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

High blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक कॉमन क्रोनिक बीमारी बनती जा रही है, हालांकि अगर लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहे तो इससे कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 26, 2026 4:51 PM IST

High Blood Pressure Complications: आपके घर या जान-पहचान में कोई न कोई हाई बीपी का मरीज मिल ही जाती है और यह भी संभव है कि एक से ज्यादा ऐसे लोग मिलें जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर हो। कभी सोचा है ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, लोगों की लगातार खराब होती जा रही जीवनशैली और खराब खानपान के कारण आजकल क्रोनिक बीमारियां कॉमन होती जा रही हैं, जिनमें से एक हाई बीपी यानी हाइपरटेंशन भी है। लोग हाई बीपी को आम समझने लगे हैं, लेकिन हर किसी को यह पता होना चाहिए कि अगर लंबे समय ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो उससे न सिर्फ हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है बल्कि कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इस लेख में हम ऐसी ही गंभीर बीमारियों के बारे में जानेंगे जो लंबे समय से हाई बीपी रहने के कारण हो सकती हैं और इनसे बचने के लिए भी अपने ब्लड प्रेशर लेवल को मेंटेन करके रखना जरूरी है।

धमनी फटना (Artery Rupture)

अगर लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर है, तो इसका असर हार्ट के साथ-साथ धमनियों पर भी पड़ता है। क्योंकि रक्त का दबाव अंदर ही अंदर धमनियों के अंदर बढ़ रहा होता है, जिससे कई बार धमनी का कोई हिस्सा (जो कमजोर होता है) वह फूलने लगता है और एक छोटे से गुब्बारे जैसी आकृति ले लेते हैं। इस स्थिति को एन्यूरिज्म (Aneurysm) कहा जाता है, जो बेहद खतरनाक स्थिति है। वहीं कई बार एन्यूरिज्म के बाद भी ब्लड प्रेशर कम नहीं हो रहा है, तो धमनी भी फट सकती है।

ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke)

हाई ब्लड प्रेशर की सबसे गंभीर जटिलताओं में ब्रेन स्ट्रोक भी एक है, जो बेहद गंभीर और जानलेवा स्थिति मानी जाती है। दरअसल ब्रेन स्ट्रोक जब होता है, जब ब्लड प्रेशर के कारण दिमाग में मौजूद कमजोर रक्त वाहिकाएं ब्लॉक हो जाती हैं या फिर फट जाती हैं। इन दोनों में से कोई एक स्थिति पैदा होते ही ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है, जो बेहद गंभीर और इमरजेंसी हेल्थ कंडीशन है।

किडनी डैमेज होना (Kidney Damage)

हाई ब्लड प्रेशर और किडनियों का बड़ा करीबी का रिश्ता होता है, क्योंकि अगर लंबे समय से ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और वह कम नहीं हो रहा है तो उससे किडनी के अंदर नाजुक रक्त वाहिकाएं धीरे-धीरे करके डैमेज होने लगती हैं। रक्त वाहिकाएं जितनी मात्रा में डैमेज होती हैं, किडनी की कार्य क्षमता उतनी ही कम होने लगती है और एक स्थिति के बाद किडनी पूरी तरह से काम करना बंद कर देती हैं, जिसे किडनी फेलियर कहा जाता है।

आंखें डैमेज होना (Eye Damage)

अगर लंबे समय से ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो सबसे पहले वे अंग प्रभावित होने लगते हैं, जिनके अंदर नाजुक ब्लड वेसल्स होती हैं। मस्तिष्क की तरह आंखों में भी कमजोर रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर रहने के कारण फट सकती हैं। इस स्थिति में आंखें अंदर से डैमेज हो सकती हैं और व्यक्ति की नजर हमेशा के लिए जा सकती हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.