
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : August 7, 2025 9:26 PM IST
Medically Verified By: Dr. Bir Singh Sehrawat
Gas ki Dawa ke Side Effects: आजकल गैस की समस्या बेहद आम हो गई है। ज्यादातर लोग गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बच्चे, युवा हों या बुजुर्ग, सभी गैस और एसिडिटी से परेशान हैं। आजकल बच्चों को भी पेट में गैस बनने की समस्या देखने को मिल रही है। जबकि, पुराने समय में बुजुर्गों में गैस की समस्या ज्यादा आम थी। युवा भी गैस की समस्या को आम समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं। गैस भले ही कोई बीमारी नहीं है, लेकिन इसकी वजह से कई बीमारियां पैदा होने लगती हैं। जब किसी व्यक्ति को गैस बनती है, तो वह तुरंत खाली पेट गैस की दवा खा लेता है। इससे भले ही आराम मिलता है, लेकिन इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, अगर लंबे समय तक गैस की दवा खाई जाती है तो इससे शरीर के कई अंग भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। इसलिए अगर आपको भी बार-बार गैस बनती है और आप हर बार गैस की दवा लेते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। लंबे समय तक गैस की दवा खाने से शरीर में कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आइए, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद गैस्ट्रोएंटरोलॉजी- प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर और एचओडी के डॉ. बीर सिंह सहरावत से जानते हैं लंबे समय तक गैस की दवा लेने के नुकसान (Gas ki Dawa ke Nuksan)-
गैस की दवा का लंबे समय तक सेवन करने से संपूर्ण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। यह किडनी और लिवर के साथ ही, पाचन को भी प्रभावित कर सकता है।
लंबे समय तक गैस की दवा खाने से शरीर खाने के पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है। दरअसल, गैस की दवाइयां, पेट में बनने वाले एसिड को कम कर देती हैं। ऐसे में अगर लंबे समय तक गैस की दवा ली जाए, तो इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन बी12, आयरन और कैल्शियम नहीं मिल पाते हैं। इससे कई अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होनी शुरू हो जाती है।
लंबे समय तक गैस की दवा खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। गैस की दवाइयां खाने से किडनी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। अगर लंबे समय तक गैस की दवा ली जाए, तो इससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसकी वजह से किडनी से जुड़े रोग हो सकती है। किडनी गंभीर रूप से खराब हो सकती है। अगर आप लंबे समय से गैस की दवा ले रहे हैं, तो एक बार किडनी की जांच जरूर करवाएं। इससे आपको किडनी की सेहत के बारे में सही जानकारी मिलेगी।
गैस की दवाइयों का असर हड्डियों पर भी पड़ सकता है। दरअसल, लंबे समय तक गैस की दवा खाने से पेट में बनने वाला एसिड कम हो जाता है। इसकी वजह से शरीर पर्याप्त रूप से कैल्शियम का अवशोषण नहीं कर पाता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसकी वजह से फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ जाता है। साथ ही, हड्डियों से जुड़े रोग भी होने लगते हैं।
लंबे समय तक गैस की दवा खाने से संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। आपको बता दें कि पेट का एसिड, हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं को नष्ट करता है। ऐसे में अगर लंबे समय तक गैस की दवाइयां खाई जाती हैं, तो इससे एसिड कम हो जाता है और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। इसकी वजह से आंतों और पेट में इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है।
गैस की दवाइयां का असर सिर्फ किडनी पर ही नहीं, लिवर पर भी बुरी तरह से पड़ता है। लंबे समय तक गैस की दवा खाने से लिवर पर दबाव पड़ता है। इससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। अगर आपको गैस या एसिडिटी की समस्या बार-बार होती है, तो इस संकेत को बिल्कुल अनदेखा न करें। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए।
नहीं, गैस की दवा रोज खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आपको बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक गैस की दवा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आप कभी-कभार गैस की दवा ले सकते हैं। लेकिन, रोजाना इसका सेवन बिल्कुल न करें।
अगर आपको रोज गैस बन रही है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
वैसे तो गैस एक आम समस्या है। लेकिन, अगर बार-बार गैस बनती है, तो यह कुछ बीमारियों की तरफ इशारा कर सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
पेट की गैस को खत्म करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी पीने से भी आराम मिलता है।
गैस बनने पर आमतौर पर पेट में दर्द होता है। लेकिन, कुछ लोगों को छाती या सीने में भी दर्द का अहसास हो सकता है।
पेट फूलना, पेट में दर्द, ऐंठन और बार-बार डकार आना आदि गैस के लक्षण होते हैं। कुछ लोगों को गैस बनने पर उल्टी और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
पेट में गैस की समस्या कई कारणों से बन सकती है। यह मुख्य रूप से हवा निगलने से होती है। इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थों और बीमारियों के कारण भी पेट में ज्यादा गैस बन सकती है।