Advertisement

शुगर की दवा को बीच में छोड़ने से क्या होता है? जानें किन अंगों पर पड़ता है असर

कई लोग शुगर कंट्रोल होने पर दवा बीच में ही छोड़ देते हैं। जबकि, ऐसा करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और इमरजेंसी की स्थिति आ सकती है।

Written By Anju Rawat
Published : May 20, 2026 11:18 AM IST

sugar medicine

कहा जाता है कि जब शुगर यानी डायबिटीज की दवा शुरू होती है, तो इनका सेवन जिंदगी भर करना होता है। क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है, जिसे कंट्रोल न किया जाए तो शरीर के अंग धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। कुछ मामलों में डायबिटीज जानलेवा भी हो जाता है। हालांकि, कुछ लोग शुगर कंट्रोल में आने पर दवा का सेवन करना बंद कर देते हैं। लेकिन, क्या ऐसा करना सही है? क्या शुगर की दवा बीच में छोड़ सकते हैं? इस पर आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजी डॉ. मोनिका शर्मा बताती हैं कि शुगर की दवा को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। इससे शरीर पर गंभीर असर पड़ सकते हैं।

शुगर की दवा छोड़ने से क्या होगा?

शुगर की दवा को बीच में छोड़ना बेहद खतरनाक माना जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है और तबीयत बिगड़ सकती है। इससे आपको ज्यादा प्यास लगना, थकान, कमजोरी और बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए जब तक डॉक्टर न बोलें, शुगर की दवा बिल्कुल न छोड़ें। इतना ही नहीं, अचानक शुगर की दवा छोड़ने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और इमरजेंसी की स्थिति आ सकती है।

Advertisement

  • दवा छोड़ने से शरीर को नुकसान पहुंचना शुरू हो सकता है। अगर आप डायबिटीज की दवा छोड़ देंगे, तो इससे लंबे समय के बाद शरीर में गंभीर नुकसान होना शुरू हो सकता है।
  • इससे हृदय स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
  • शुगर की दवा को बीच में छोड़ने से किडनी फेलियर का जोखिम बढ़ सकता है।
  • इससे आंखों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। आंखों की दृष्टि कम हो सकती है और धुंधलापन दिखाई दे सकता है।
  • हाई शुगर लेवल नसों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। इससे हाथ और पैरों में सुन्नपन हो सकता है।

शुगर की दवा छोड़ने से नुकसान क्यों होता है?

डायबिटीज में शरीर सही से इंसुलिन नहीं बनाता है या उसका सही से उपयोग नहीं कर पता है। दवा के सेवन से इंसुलिन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर अचानक से शुगर की दवा लेना बंद कर दिया जाता है, तो इससे संतुलन बिगड़ जाता है। इससे शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है और कई गंभीर रोग विकसित हो सकते हैं।

क्या शुगर की दवा कभी भी बंद कर सकते हैं?

वैसे तो शुगर की दवा को बंद नहीं किया जाता है। लेकिन, कुछ मामलों में शुगर की दवा को बंद या कम किया जा सकता है। जैसे-अगर मरीज ने वजन कंट्रोल कर लिया है, वह नियमित योग करता है और डाइट भी सही लेता है, तो इन मामलों में शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। लेकिन, बिना डॉक्टर की सलाह दे दवा बिल्कुल बंद नहीं करना चाहिए।

Advertisement

शुगर कैसे कंट्रोल में रखें?

  • शुगर कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना 30 मिनट की वॉक जरूर करें।
  • आप कुछ योगासन और प्राणायाम भी कर सकते हैं।
  • बैलेंस डाइट लें और शुगर से परहेज करें।
  • तनाव कम लें और नींद पूरी लें।

Disclaimer: डायबिटीज रोगियों के लिए शुगर की दवा का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। शुगर की दवा को बीच में बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए। इससे इमरजेंसी की स्थिति भी हो सकती है। अगर आपको शुगर लेवल कंट्रोल में आ गया है तो आप डॉक्टर की सलाह पर दवा छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं।