Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pros and cons of standing all day : ज्यादातर जॉब्स में घंटों तक डेस्क पर बैठे रहना पड़ता है, जो आपकी कमर के लिए, दिल के लिए और ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित होता है। स्टडीज की मानें, तो अगर आप दिन में सिर्फ़ 30 मिनट बैठने का समय कम कर दें, तो इससे आपकी उम्र बढ़ सकती है। दरअसल, अगर आप अपनी डेस्क जॉब में सिटिंग टाइम थोड़ा कम कर दें, तो इससे समय से पहले होने वाली मौत का खतरा 10 प्रतिशत तक कम हो सकता है। खैर, जहां लंबे समय तक बैठने के दुष्परिणाम तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि लंबे समय तक खड़े रहने से आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है?
दरअसल, कहीं-कहीं वर्कप्लेस पर लंबे समय तक खड़े रहने की जॉब होती है, लेकिन क्या पूरे दिन खड़े रहना सच में बेहतर है? क्या इससे आपकी सेहत पर कोई बुरा असर पड़ता है? आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
डॉक्टर्स की मानें, तो अगर कोई व्यक्ति वर्क प्लेस पर लंबे समय तक खड़े रहता है, तो इससे होने वाली कुछ आम शिकायतों में पैरों में दर्द, भारीपन, ऐंठन और सूजन शामिल हैं, खासकर दिन के आखिर में। हालांकि, ये सामान्य थकान लग सकती है, लेकिन ये असल में अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं।
बता दें कि अगर लंबे समय तक खड़े रहा जाए, तो इससे पैरों की नसों के अंदर दबाव बढ़जाता है, जो खून को वापस दिल तक ले जाने के लिए ज़िम्मेदार होती हैं। जब पैरों की मांसपेशियां निष्क्रिय रहती हैं, तो खून निचले अंगों में जमा होने लगता है, जिससे टखनों में सूजन, भारीपन और बेचैनी होने लगती है।
डॉक्टर्स की मानें, तो अगर आपको लगातार पैरों में दर्द आदि हो रहा है और केवल आराम या पैरों को ऊपर उठाने से ही ठीक होते हैं, तो यह खराब वेनस सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। वैरिकोज वेन्स भी अन्य कारणों में से एक हैं, जो ऐंठन और दर्द का कारण बनती हैं।
अगर आपकी जॉब ही ऐसी है कि आपको लंबे समय तक बिना बैठे काम करना होता है, तो सुरक्षित रहने के लिए और पैरों की सेहत को बनाए रखने के लिए रेगुलर मूवमेंट बहुत ज़रूरी भूमिका निभाता है।डॉक्टर्स की मानें, तो हर 30-40 मिनट में छोटे ब्रेक लेने, काफ मसल पंप को एक्टिव करने, और आसान मूवमेंट जैसे चलना, स्ट्रेचिंग या हील रेज़ करने से ब्लड सर्कुलेशन में काफी सुधार हो सकता है। इससे पैरों में होने वाली बैचैनी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।