... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 11, 2021 10:37 AM IST
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज मिस होने पर क्या पहली डोज भी हो जाती है खराब? जानें सही जवाब और क्या करें
देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के दौरान 18 साल से ऊपर के लोगों को टीके लग रहे हैं और बहुत से लोग वैक्सीन की अपनी पहली डोज लगवा भी चुके हैं। हालांकि उन्हें अब जल्द से जल्द वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार है लेकिन वैक्सीन की किल्लत के कारण लोगों को अपनी दूसरी डोज को मिस करने का डर सता रहा है। ऐसे में लोगों के जहन में ये सवाल उठ रहा है कि अगर वह तय समय पर अपनी वैक्सीन की डोज नहीं लेते हैं तो उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वक्त पर दूसरी डोज न लगवाने से क्या हो सकता है।
दूसरी वैक्सीन के विपरीत, अभी तक जितनी कोरोनावायरस वैक्सीन को मंजूरी मिली है उनमें वैक्सीन की दो डोज शरीर में इंजेक्ट करने की आवश्यकता होती है, खासकर अलग-अलग जगह पर। बता दें कि वैक्सीन की पहली डोज शरीर में पर्याप्त इम्यून रिस्पॉन्स बनाने में मदद करती है, जबकि दूसरी डोज इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है और मेमोरी-बी कोशिकाओं को भी उत्पन्न करती है, जो पहली वैक्सीन से उन्होंने वाले रिस्पॉन्स को 'याद' रखता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति एक निश्चित समय के भीतर वैक्सीन की दो डोज ले लेता है तो उसे पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड और सुरक्षित माना जाता है। ध्यान दें कि इम्यूनिटी को बूस्ट होने में 14 दिन लगते हैं इसलिए दूसरी डोज के बाद आपको कोरोनावायरस से सुरक्षित माना जाता है।
लोगों के मन में अब ये सवाल आ रहा है कि अगर वे वैक्सीन की दूसरी डोज समय पर नहीं लगवा पाए तो भी क्या पहली डोज उनकी करेगी? वैक्सीन की कमी के अलावा, ऐसे कई कारण हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप अपॉइंटमेंट मिस कर सकते हैं, इसमें इंफेक्शन भी शामिल है। बहुत से लोग वैक्सीन को लेकर झिझक, साइड इफेक्ट या फिर व्यक्तिगत कारणों से दूसरी डोज देरी से लगवा रहे हैं। इसलिए अब जरूरी हो गया है कि आप डर को निकाल कर वैक्सीन लगवाएं।
किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन की दूसरी डोज तय समय-सीमा के आस-पास लगवा लेनी चाहिए। इसके अलावा ये बात ध्यान में रखिए कि निर्धारित समय पर दूसरी डोज नहीं लगवाने से आपकी पहली डोज अप्रभावी नहीं होगी और न ही आपको फिर से दोबारा पहली डोज लगवानी है। हालांकि शोधकर्ताओं को भी इस बारे में यह नहीं पता है कि क्या दूसरी डोज में देरी से वैक्सीन की प्रभावकारिता दर में कमी आएगी। बहरहाल, दूसरी खुराक लेना बेहद जरूरी और फायदेमंद दोनों है। इसलिए, जब भी आपको दूसरी डोज मिलेगी तो वास्तव में यह केवल आपकी इम्यूनिटी को और मजबूत करेगी।
अगर आप वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद COVID-19 से संक्रमित हो जाते हैं, तो आपको दूसरी डोज के लिए 2-3 महीने तक का इंतजरा करने की सलाह दी जा सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि COVID-19 के साथ आपके शरीर में एक संक्रामक रोधी तत्व भी कुछ समय तक रहता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.