क्या ज्यादा जोर से हंसना है आपके लिए जानलेवा? आज ही जान लें इससे सेहत को है कितना खतरा

Why one Should Not Laugh loudly : जोर-जोर से हंसना वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंत होता है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं ज्यादा जोर से हंसने से क्या होता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 3, 2025 3:51 PM IST

Can laughing too hard be harmful : हंसना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, हंसने से स्ट्रेस कम होता है, मसल्स भी रिलैक्स होती हैं और मूड खुशनुमा बना रहता है। इसके अलावा, हंसने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिसकी वजह से ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है। आपने देखा होगा कि अक्सर कुछ लोग एक्सरसाइज के साथ-साथ लाफ्टर थेरेपी यानी जोर-जोर से हंसते रहते हैं। यह आपकी हेल्थ को बेहतर बनाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि ज्यादा जोर से हंसने से कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं, कई मामलों में तो ज्यादा जोर से हंसना मौत का कारण भी माना गया है।

क्या जोर से हंसना बन सकता है मौत का कारण?

हंसना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही जानलेवा भी साबित हो सकता है। दरअसल, हंसने से डायाफ्रागम, रेस्पिरेटरी मसल्स और चेहरे की मसल्स एक साथ एक्टिव होती हैं। इसके अलावा, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ जाती है। वैसे तो यह स्थिति काफी अच्छी होती है, हालांकि ज्यादा देर तक हंसने से कार्डियोवैस्कुलर और रेस्पिरेटरी फंक्शन खराब हो सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है, जो कई बार मौत का कारण भी बन सकता है।

जोर-जोर से हंसने के नुकसान

जोर-जोर से हंसने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जो समय रहते न सुधारे जाए तो इससे कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। जो इस प्रकार हैं-

सिनकोप या अचानक से होने वाली बेहोशी

ज्यादा तेज हंसने से अचानक ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है। दरअसल, ऐसा करने से बीपी अचानक कम हो सकता है, जिसकी वजह से अचानक बेहोशी हो सकती है। इस स्थिति को लाफ्टर इंड्यूस्ड सिनकोप कहा जाता है। ऐसे में ज्यादा जोर से हंसना जोखिम भरा हो सकता है।

कार्डियक आर्थिमियस

जोर-जोर से हंसने पर हार्ट प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं, क्योंकि हंसने से हार्ट बीट भी कम-ज्यादा होने लगती हैं, जिससे दिल की समस्याएं बढ़ सकती हैं। तो ज्यादा तेज हंसने से बचना चाहिए।

फूड पाइप के फटने का खतरा

ज्यादा जोर-जोर से हंसने पर फूड पाइप भी फटने का जोखिम रहता है, जिसे एसोफैगल रप्चर कहा जाता है। इस स्थिति में तुरंत इलाज की जरूरत होती है, अन्यथा जान भी जा सकती है।

इन लोगों को जोर से हंसने से हो सकती है तकलीफ

वैसे तो हंसना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, जिन लोगों को पहले से ही हार्ट प्रॉब्लम्स होती है, उनके लिए जोर-जोर से हंसना समस्या भरा हो सकता है। बता दें कि जिन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल वीकनेस जैसी हेल्थ समस्याएं होती हैं, उन्हें ज्यादा जोर से हंसने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

Highlights

  • ज्यादा  जोर से हंसने से फूड पाइप फटने का खतरा रहता है।
  • जोर से हंसने से कार्डियक आर्थिमियस की परेशानी हो सकती है।
  • जोर से हंसने से  कुछ लोगों को फायदे भी हो सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source