ईयरफोन के इस्तेमाल से बहरे हो सकते हैं आप, हो सकता है इन बीमारियों को खतरा!

Disadvantages of earphones : ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से सुनने की क्षमता तो प्रभावित होती ही है, साथ ही कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं।

ईयरफोन के इस्तेमाल से बहरे हो सकते हैं आप, हो सकता है इन बीमारियों को खतरा!

Written by Kishori Mishra |Published : December 30, 2025 12:27 PM IST

Harmful effects of using earphones : आज के इस आधुनिक समय में ज्यादातर लोग ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। जहां कुछ लोग घंटों ईयरफ़ोन लगाकर म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने काम की वजह से ईयरफोन लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लंबे समय तक ईयरफ़ोन इस्तेमाल करने से न सिर्फ कान के सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है, बल्कि कई अन्य बीमारियों का भी खतरा रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको लंबे समय तक ईयरफोन के इस्तेमाल के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ईयरफोन के इस्तेमाल से क्या हो सकता है?

सुनने की कमी (NIHL)

ज्यादा तेज आवाज में लंबे समय तक अगर आप ईयरफोन लगाकर म्यूजिक सुनते हैं, तो इससे सुनने में कमी की समस्या हो सकती है। डॉक्टर्स की मानें, तो तेज़ आवाज़ में खासकर 85 db से ज़्यादा आवाज़ में लंबे समय तक सुनने से सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। यह अंदरूनी कान में नसों को स्थायी नुकसान पहुंचाता है।

Also Read

More News

टिनिटस का खतरा

टिनिटस एक और ऐसा साइड इफेक्ट है, जो ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से होता है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें कानों में लगातार सीटी सी बजने, कुछ भिनभिनाने या काल्पनिक आवाजें आती रहती हैं। यह समस्या खासकर तेज़ आवाज़ में लंबे समय तक हेडफ़ोन के इस्तेमाल करने से जुड़ी है।

सुनने की थकान

जब आप हेडफोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे सुनने में थकान की समस्या होने लगती है। यह एक ऐसी स्थिति है जहां लंबे समय तक ऑडियो सुनने के बाद आवाज़ को समझना, फोकस करना या भाषण को पहचानना मुश्किल लगता है। हालांकि, यह कोई गंभीर मेडिकल बीमारी नहीं है, लेकिन उन्होंने याद दिलाया कि यह फिर भी लंबे समय तक तेज आवाज के संपर्क में रहने का एक प्रभाव है।

अलर्टनेस कम होना

हेडफ़ोन में नॉइज़-कैंसलिंग टेक्नोलॉजी आवाज़ों को प्रोसेस करने के तरीके को बदल देती है, जिससे आपके लिए अपने आस-पास के माहौल के बारे में ज़्यादा अलर्ट रहना मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, बहुत ज़्यादा नॉइज़ कैंसलिंग या लगातार हेडफ़ोन इस्तेमाल करने से दिमाग रोज़मर्रा की आवाज़ों को ठीक तरह से समझ नहीं पाता है। ऐसे में आपको दिक्कत हो सकती है।

समय के साथ सोचने-समझने की क्षमता कम होना

डॉक्टर्स का कहना है कि दिन में दो घंटे से ज़्यादा ईयरफ़ोन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, लंबे समय तक ईयरफोन के इस्तेमाल से ध्यान और याददाश्त जैसी ज़रूरी सोचने-समझने की स्किल्स पर भी असर पड़ सकता है। ऐसा लगातार सुनने के ओवरलोड के कारण होता है।

TRENDING NOW

Highlights

  • ईयरफोन से खराब हो सकते हैं।
  • सुनने की क्षमता पर असर डालता है ईयरफोन
  • सोचने-समझने की क्षमता पर असर डालता है ईयरफोन