यूरिन करने के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाला असर

Urine Karne ke Baad Pani Pina Chahiye ya Nahi: कुछ लोग यूरिन करने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं क्या यह सही है? इस लेख में जानेंगे कि पेशाब करने के बाद आकर पानी पीने से सेहत पर उसका क्या असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 1, 2025 11:43 AM IST

Can we Drink Water Right After Urinating: हमारे शरीर की सफाई का एक अहम तरीका है यूरिनेशन, यानी मूत्र त्याग करना। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसके जरिए शरीर से विषैले तत्व, अतिरिक्त पानी और अवांछित अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। यूरिनेशन की मदद से किडनी अपना काम सही तरीके से करती है और शरीर का टॉक्सिन लेवल संतुलित रहता है। अगर यूरिनेशन प्रक्रिया ठीक से न हो, तो शरीर में जहरीले तत्व जमा हो सकते हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अक्सर यूरिनेशन के तुरंत बाद प्यास लग जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में एक आम-सा सवाल उठता है कि 'क्या यूरिन करने के तुरंत बाद पानी पीना सही है या नहीं?' तो इसका आसान का जवाब है- 'हां', आप यूरिन करने के बाद पानी पी सकते हैं, बल्कि कई बार यह जरूरी भी होता है। तो आइए जानते हैं क्यों और यूरिनेशन के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।

हाइड्रेशन बनाए रखने में मददगार

यूरिनेशन के दौरान शरीर से पानी की मात्रा कम हो जाती है। अगर आप इसके तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हाइड्रेशन बना रहता है। इससे त्वचा, पाचन और दिमागी कार्य बेहतर ढंग से काम करते हैं। इसलिए जिन लोगों के शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिख रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह सबसे पहले लें और साथ ही साथ ऐसे विकल्पों को भी आजमा सकते हैं।

किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद

बार-बार यूरिन के माध्यम से किडनी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है। यदि शरीर में पानी की कमी नहीं होने दी जाए, तो यह प्रक्रिया प्रभावी रूप से चलती रहती है। पर्याप्त पानी पीने से किडनी स्वस्थ रहती है और शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। अगर आप अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं और किडनी रोग का खतरा कम करना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, अगर आपको किडनी की बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यूटीआई से बचाव

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मूत्र मार्ग अच्छी तरह से साफ होता रहता है, जिससे उसमें बैक्टीरिया के पनपने की संभावना कम हो जाती है। यूरिन करने के बाद पानी पीने से यह सफाई प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होती है, जिससे संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। इसलिए यूरिन इंफेक्शन का खतरा कम करने के लिए काफी जरूरी हो सकता है।

थकान व कमजोरी दूर करे

यूरिनेशन के बाद शरीर हल्का महसूस करता है, लेकिन कई बार पानी की कमी से हल्की थकावट महसूस हो सकती है। ऐसे में तुरंत पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है और आप फिर से ऊर्जावान महसूस करते हैं। शरीर के अंदर एनर्जी बनाए रखने के लिए यह अच्छा काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद

यूरिन के बाद पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखता है, जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं और शरीर की प्राकृतिक प्रक्रियाएं सही ढंग से चलती हैं। अपने मेटाबॉलिज्म को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

यूरिन करने के तुरंत बाद पानी पीना न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है। यह शरीर को हाइड्रेटेड, ऊर्जावान और साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करता है। बस ध्यान रखें कि अत्यधिक मात्रा में एक साथ पानी न पिएं, बल्कि धीरे-धीरे सेवन करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

Body में पानी की मात्रा कैसे बढ़ाएं?

शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं और नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ का सेवन करें।

शरीर में पानी की कमी के क्या लक्षण हैं?

शरीर में पानी की कमी के सामान्य लक्षणों में अत्यधिक प्यास, कम पेशाब आना, गहरे रंग का मूत्र, थकान, चक्कर आना, मुंह और होंठों का सूखना, त्वचा का शुष्क होना और मांसपेशियों में ऐंठन शामिल हैं।

किडनी डैमेज के लक्षण क्या हैं?

किडनी डैमेज की स्थिति में शरीर में सूजन, थकान, पेशाब में झाग आने और स्किन से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source