Advertisement

स्मोकिंग छोड़ने के 1 महीने बाद शरीर कौन-कौन से बदलाव दिखेंगे?

What happens 30 days after quitting smoking : अगर आप लंबे समय तक स्मोकिंग छोड़ देते हैं, तो आपको ढेर सारे फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं कि 1 महीने तक धूम्रपान छोड़ने से शरीर में कौन से बदलाव दिखते हैं?

Written By Kishori Mishra | Published : February 26, 2026 5:54 PM IST

Smoking

Benefits of Quitting Smoking : सिगरेट पीना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। दऱअसल, सिगरेट पीने से न न सिर्फ फेफड़ों की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तक हो सकती है। हालांकि, आजकल स्मोकिंग यंगस्टर्स में एक कल्चर की तरह पॉपुलर हुआ है, जिसे यंग एज के लोग स्वैग मानते हैं। हालांकि, यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो सिगरेट के धुएं में 7000 से ज़्यादा केमिकल होते हैं, जिनमें कम से कम 69 केमिकल्स कैंसर का कारण बनते हैं।

इनमें से सिगरेट की लत के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार केमिकल निकोटीन है। दरअसल, सिगरेट की लत वाले लोग इस पदार्थ पर निर्भर हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें अगर सिगरेट ना मिले, तो वे बेचैन होने लगते हैं। ऐसे में सिगरेट की लत को छोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अगर आप सिगरेट की लत को छोड़ना चाहते हैं, तो इसके काफी फायदे होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सिगरेट छोड़ने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisement

1 महीने तक धूम्रपान छोड़ने के फायदे

फेफड़ों के काम में सुधार

अगर आप स्मोकिंग छोड़ देते हैं, तो इससे आपके फेफड़े काफी हेल्दी होने लगते हैं। दरअसल, धूम्रपान करने वालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे फेफड़ों के इंफेक्शन होने जैसे टीबी के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप स्मोकिंग छोड़ देते हैं, तो फेफड़े हेल्दी होने लगते हैं और इंफेक्शन का खतरा काफी कम होने लगता है।

सांस लेना हो जाता है आसान

जब आप स्मोकिंग करते हैं, तो सिगरेट का धुआं आपके श्वसन मार्ग से होकर गुज़रता है, इससे श्वसन मार्ग अवरुद्ध होने लगता है। वायुमार्ग में सिलिया जो धूल को छानती हैं और सूक्ष्मजीवों को फंसाती हैं, वे धुएं में मौजूद टार से ढक जाती हैं। इसके अलावा, बलगम भी ज्यादा बनने लगता है। ऐसे में खराब सिलिया और अत्यधिक बलगम के कारण छाती में जमाव हो जाता है। जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। इसलिए जब आप स्मोकिंग छोड़ देते हैं, तो इससे आपका श्वसन मार्ग साफ रहता है, जिसकी वजह से सांस लेना आसान रहता है।

Advertisement

स्वाद और महक की इंद्रियां ठीक होना

इसके अलावा, जो लोग स्मोकिंग नहीं करते हैं, उनके स्वाद और गंध की इंद्रियां ठीक होने लगती हैं। ऐसे में हर खाने में स्वाद भी अधिक आने लगता है और किसी भी चीज की महक भी अच्छी तरह से आने लगती है।

हार्ट अटैक का रिस्क हो जाता है कम

अगर आप लंबे समय तक स्मोकिंग छोड़ दें, तो इससे आपके हार्ट अटैक का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वहीं, 10 साल तक अगर आप स्मोकिंग नहीं करते हैं, तो लंग्स कैंसर का खतरा भी 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। रिसर्च से पता चलता है कि अगर आप 50, 60 या 70 की उम्र में भी स्मोकिंग छोड़ देते हैं, तो भी आप हेल्दी लाइफ वापस पा सकते हैं।

Highlights

  • धूम्रपान छोड़ने से हार्ट संबंधी परेशानी का रिस्क कम होता है।
  • स्वाद की इंद्रियां सही होती हैं।
  • धूम्रपान छोड़ने से सांस लेना आसान हो जाता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।