Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Signs of Heart Attack One Month Before : हार्ट अटैक बिना किसी चेतावनी के पड़ता है, लेकिन अगर आप अपने शरीर में दिखने वाले बदलावों पर ध्यान देते हैं तो काफी हद तक हार्ट अटैक के रिस्क को कम कर सकते हैं। दरअसल, हार्ट अटैक आने से से 1 महीने पहले हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसपर ध्यान देकर समय पर इलाज शुरू कराना आपके लिए काफी सही हो सकता है। हार्ट अटैक आने से पहले के शुरुआती चेतावनियों पर ध्यान देकर दिल में होने वाली गड़बड़ियों का पता लगाया जा सकता है। इस लेख में हम हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले क्या होता है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर में दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
शरीर में थकान होना, काफी कॉमन है। लेकिन अगर आपको बिना वजह थकान बनी रहती है, तो इस स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। दरअसल, हार्ट अटैक आने से पहले हमारे शरीर में बिना कारण थकान होने लगती है। ऐसे में समय पर जांच कराकर आप गंभीर स्थिति से बच सकते हैं।
यदि आपको सीने में बिना वजह तकलीफ हो रही है, तो इस स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। यह परेशानी हल्की हो सकती है और रुक-रुक कर हो सकती है, यहां तक कि हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले आपको इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं, ऐसे में जांच कराकर स्थिति का इलाज समय पर शुरू करा लें।
हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलने जैसी परेशानी हो सकती है। यह हार्ट अटैक का एक महत्वपूर्ण शुरुआती संकेत हो सकता है। इस स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। ताकि स्थिति का इलाज हो सके।
दिल का दौरा पड़ने से पहले मरीजों को अपच, मतली या पेट में बेचैनी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इस तरह के लक्षणों को अक्सर लोग पेट संबंधी परेशानीसमझकर इग्नोर कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए अगर आपको बिना पाचन से जुड़ी इस तरह की परेशानी होती है, तो एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।
हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को बिना किसी स्पष्ट कारण के चक्कर आता है। इसके साथ ही कुछ लोगों को बेहोशी महसूस होती है। अगर आपको बार-बार ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत अपनी जांच करा लें। इस तरह के लक्षण अक्सर पसीने के साथ होता है और यह कमज़ोर हृदय के कारण ब्रेन में अपर्याप्त रूप से ब्लड फ्लो के कारण होता है।
सीने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों जैसे - पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द या बेचैनी होना भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। इसे इग्नोर करने से बचें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
हार्ट अटैक आने से कुछ सप्ताह या महीनों पहले मरीजों के शरीर में ब्लड फ्लो सही से नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें कमजोरी महसूस होती है। यह कमजोरी कभी-कभी हाथों के आसपास काफी ज्यादा होती है। ऐसे में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।