
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : August 18, 2025 11:19 AM IST
Heart Attack Aane Par Kya Hota Hai: लोग माधुरी दीक्षित को तो जानते ही हैं, लेकिन उनके पति भी किसी से कम नहीं है। फिल्मों से इतर माधुरी दीक्षित के पति एक सर्जन है और उनका नाम डॉक्टर श्रीराम माधव नेने है। कुछ समय पहले पॉडकास्ट होस्ट रणवीर राज शमानी ने डॉक्टर नेने के साथ एक इंटरव्यू रखा था, जिसमें उन्होंने सेहत से जुड़ी कई सवाल भी पूछे।
आजकल हार्ट अटैक की समस्या और इससे होने वाली मौतों की समस्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि 'हार्ट हटैक कब आता है और जब यह आता है तो व्यक्ति के शरीर में क्या होता है?' ऐसा ही एक सवाल होस्ट ने डॉक्टर नेने से भी पूछा कि 'जब किसी को दिल का दौरा पड़ता है, तो क्या होता है?' इसका जवाब डॉक्टर नेने ने ऐसा दिया कि हर किसी को जानना चाहिए। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर नेने ने क्या जवाब दिया।
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर नेने ने बताया कि 'जब हार्ट अटैक आता है तो तीन मुख्य धमनियों में से किसी एक में ब्लॉकेज होनी चाहिए, खासकर बाईं मुख्य धमनी में। जिससे मांसपेशी के एक हिस्से और उससे जुड़े सभी ऊतकों तक रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता। जब ऐसा होता है, तो वह मांसपेशी, या वह क्षेत्र, काम करना बंद कर देता है।'
डॉक्टर ने विस्तार से बताता हुए कहा कि 'सीने में दर्द जो आपकी बांह तक फैलता है, सांस फूलना, नाक से पसीना आना, धड़कन बढ़ना आदि। दिलचस्प बात यह है कि 20% मरीजों में कभी कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। और ऐसी देखभाल में जहां लोगों में कोई लक्षण नहीं होते, वे बेहोश हो जाते हैं, उन्हें कार्डियक अरेस्टहो सकता है। या वे बेहोश हो सकते हैं या उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो सकता।
View this post on Instagram
डॉक्टर ने विस्तार से बताते हुए कहा कि 'जैविक रूप से उनके बेहोश होने का क्या कारण है? इसमें मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह नहीं होना शामिल है। इसके अलावा, आपको संभावित रूप से बेहोशी का दौरा पड़ सकता है या आपका दिल बहुत तेज धड़कन के साथ बिल्कुल भी पंप नहीं कर रहा है और उस रक्त का कोई भी हिस्सा शरीर के बाकी हिस्सों में नहीं जा रहा है।' ऐसी स्थिति में व्यक्ति बेहोश हो सकता है।
माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने एक प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं।
हां बच्चों में भी हार्ट अटैक आना संभव है, हालांकि, इसके मामले वयस्कों की तुलना में दुर्लभ होते हैं।
सीने में दर्द होना, जी मिचलाना, शरीर के बाएं तरफ दर्द होना आदि हार्ट अटैक के कुछ शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
हृदय से होने वाली कोई भी बीमारी जैसे हार्ट अटैक, हार्ट का रुक जाना (हार्ट फेलियर) और धमनियों से जुड़ी बीमारी आदि