खाने की ये 5 चीजें बढ़ा सकती हैं किडनी इन्फेक्शन की परेशानी, आज ही बना लें दूरी

Kidney Infection :  किडनी इन्फेक्शन की परेशानी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। खासतौर पर मसालेदार चीजें और धूम्रपान का सेवन अधिक करने वालों को इस तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 19, 2023 9:13 AM IST

Kidney Infection : शरीर के कार्यों को बेहतर करने के लिए किडनी का सही ढंग से कार्य करना बहुत ही जरूरी है। दरअसल, किडनी की मदद से हमारे शरीर में खून साफ होता है। साथ ही यह हार्मोन को बैलेंस करने में आपकी मदद कर सकती है। अगर आप किडनी सही तरीके से ध्यान नहीं रखते हैं, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। खासतौर पर खाने पीने की चीजों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसकी वजह से किडनी इन्फेक्शन की परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं खाने पीने की किन चीजों की वजह से बढ़ सकता है किडनी इन्फेक्शन?

किडनी इन्फेक्शन बढ़ा सकती हैं ये चीजें - These foods increase kidney infection

अचार

मसालेदार और चटपटा अचार लगभग हर किसी को पसंद होते है। इसमें ढेर सारा नमक भी डाला जाता है, ताकि अचार को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सके। लेकिन यह नमक आपकी किडनी को कमजोर कर सकते हैं, जिसकी वजह से किडनी इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी स्वस्थ रहे तो अचार और चटनी जैसी चीजों का कम से कम मात्रा में सेवन करें। 

आलू और शकरकंद

आलू और शकरकंद का सेवन करना कुछ हद तक हेल्दी होता है। लेकिन इसमें पोटैशियम की अधिकता होती है। शरीर में पोटैशियम की अधिकता के कारण किडनी पर असर पजडता है। एक मध्यम आकार के उबले आलू में लगभग 610 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन आपकी किडनी पर असर डालता है, जो किडनी इन्फेक्शन से भी आपको प्रभावित कर सकता है। इसलिए आलू का सेवन कम से कम मात्रा में करें। 

केला

आलू और शकरकंद की तरह केले में भी पोटैशियम की अधिकता होती है। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 422 मिलीग्राम पोटैशियम होता है, जो आपकी किडनी की परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, तो केले का कम मात्रा में सेवन करें। 

डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स का भी अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी इन्फेक्शन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अधिक मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक मात्रा में सेवन न करें। 

धूम्रपान और शराब

धूम्रपान और शराब का सेवन करने वालों की किडनी खराब हो सकती है। इसके कारण आपकी किडनी काफी ज्यादा कमजोर होने लगती है। ऐसे में किडनी इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए शराब और धूम्ररान से दूरी बनाकर रखें। 

किडनी इन्फेक्शन की परेशानी बढ़ने पर आपको इन चीजों से दूर रहने की जरूरत होती है। ताकि समय पर आपकी परेशानियों को कम किया जा सके। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source