सीने में जलन का दिल से कनेक्शन जरूरी नहीं, इन 5 गलत आदतों से भी होता है हार्टबर्न, जानिए बचाव के उपाय

सीने या गले में जलन की हमेशा समस्या दिल के स्वास्थ्य से जुड़ी नहीं हो सकती. गलत खान-पान भी इसकी वजह हो सकता है. ऐसी स्थिति में खान पान में कुछ चीजों से पहरेज करना चाहिए.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 4, 2022 4:09 PM IST

सीने में जलन (Heartburn) का कनेक्शन हमेशा दिल से ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इसका कनेक्शन पेट से हो सकता है. अक्सर ऐसा अनहेल्दी खाना खाने की वजह से होता है. इसके अलावा किसी बीमारी के साइडइफेक्ट्स की वजह से पेट में एसिडिटी होने लगती है, जिसके कारण सीने में जलन महसूस होती है. आमतौर पर भारी खाना खाने के बाद तुरंत लेटने से इसकी परेशानी बढ़ जाती है. लेकिन कुछ समय बाद ये खुद से ठीक भी हो जाती है. लेकिन कभी-कभी ये समस्या गम्भीर रूप भी ले सकती है. ऐसी स्थिति को कंट्रोल करने के लिए खान-पान में बदलाव की जरूरत होती है. क्योंकि कुछ चीजे जलन कम कर सकती हैं, तो कुछ बढ़ा सकती हैं. वो क्या हैं, आइये जानते हैं.

सीने में जलन होने के कारण और बचाव - Heartburn Causes And Cure In Hindi

वैसे तो सीने में जलन होना बहुत ही आम बात है, अक्सर हमारी खानपान से जुड़ी कुछ गलत आदतों की वजह इस समस्या का सामना करना पड़ता है , मगर इसके कारणों को समझकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं.

1. ओवर इटिंग से बचें

एक बार में जरूरत से ज्यादा खाना खा लेना अच्छी बात नहीं है. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि, आप क्या खा रहे हैं, और वो चीज कितनी अच्छी है या वो आपको कितनी ज्यादा पसंद है. आपकी ओवर इटिंग आपके सीने या गले में जलन का कारण बन सकती है. इससे बचने के लिए हमेशा छोटी प्लेटों में खाना खाएं.

2. भोजन करने में न करें जल्दबाजी

काफी लोगों को जल्दी-जल्दी और तेज स्पीड में खाना खाने कि आदत होती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो तेज स्पीड में खाना खाने से उसे पचाने में दिक्कत हो सकती है. जिससे जलन की समस्या हो सकती है. खाना खाते वक्त समय लें, और उसे एन्जॉय करके खाएं.

3. फैटी फूड्स को कहें न

हाई फैटी फूड्स को पचाना काफी मुश्किल भरा होता है. जिससे खाना लम्बे समय तक पेट में रहता है. अगर खाना पेट में ज्यादा देर तक रहेगा तो असुविधा भी उतनी ही बढ़ेगी. हाई फैटी फूड्स में मैगी, फ्राइड चिकन, चिप्स को अवॉयड करें.

4. ड्रिंक्स पर रखें ध्यान

काफी ड्रिंक्स होती हैं, जो जलन का कारण बन सकती हैं. कैफीन युक्त ड्रिंक्स पेट में एसिडिटी को बढ़ाती हैं. फिजी ड्रिंक्स में कार्बोनेशन ज्यादा होता है. जिसकी वजह से पेट फूलने लगता है. इसके अलावा टमाटर और खट्टे जूस से पहरेज करना चाहिए. हर्बल टी, दूध और ढेर सारा पानी पीना फायदेमंद हो सकता है.

5, चॉकलेट भी हो सकती है वजह

चॉकलेट में कैफीन होता है. या फैटी होने के साथ जलन का कारण भी बन सकती है. खाली पेट चॉकलेट बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए. डार्क चॉकलेट सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है.

खाने पीने की अच्छी आदतें और अच्छे तरीके गले या सीने में जलन से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं. साथ ही ऐसी चीजों से पहरेज करना चाहिए जो अनहेल्दी हों.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source