... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 2, 2020 8:30 PM IST
Body Detox And Colon Health | बॉडी डिटॉक्स का आंत पर असर | TheHealthSite Hindi
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हर्बल चाय और फलाहार के सेवन की सलाह दी जाती है। हाल के वर्षों में बॉडी डिटॉक्स (Body Detox) का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। नये साल की पार्टी के बाद शरीर के विषाक्त पदार्थ निकालने के लिए आप भी डिटॉक्स डाइट ले रहे होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी आंतों हेल्थ (Body Detox And Colon Health) पर हर्बल चाय और फलाहार का क्या असर होता है.? कई बार ऐसा होता है कि बॉडी डिटॉक्स करने के चक्कर में आप अपनी आंत के हेल्दी बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। अगर आप भी नये साल के बाद या वेट लॉस प्लान अपनाने के पहले बॉडी डिटॉक्स करने के लिए हर्बल चाय और फलाहार का सेवन कर रहे हैं, तो इससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लें।
सबसे पहली बात तो यह की डिटॉक्स शब्द का उपयोग दो अर्थों में किया जाता है. पहला अर्थ यह है कि मेडिकल क्षेत्र में शराब या नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है. इसके अलावा दूसरा अर्थ यह है कि बॉडी डिटॉक्स से हम शरीर के विषैले पदार्थ या शरीर का विष बाहर निकालते हैं.
बदलते पर्यावरण और प्रदूषण की वजह से हम ऐसी व्यवस्था में रह रहे हैं, जहां हम बहुत से विषैले खाद्य पदार्थ और मौसम को ग्रहण करते हैं. प्राकृतिक चीजों के अलावा कुछ रसायन भी हमारे संपर्क में आते हैं, जो हमारे शरीर को विषैला बना रहे हैं. 12 से 16 घंटे की फास्टिंग करने से पहले-जान लें इसके फायदे व नुकसान.
डॉक्टर्स मानते हैं कि शराब पीने वाले अगर अल्कोहल लेना बंद कर दें और संतुलित भोजन लेने लगे तो शरीर के विषैले पदार्थ अपने आप शरीर से बाहर होने लगते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि यह शरीर में हर दिन होता है. आप डिटॉक्स वाटर या डाइट लेते तभी ऐसा नहीं होता है. शरीर हर समय बॉडी से विषैले पदार्थ बाहर करने का काम करती रहते है.
हमार शरीर बहुत ही चालक है शरीर के अंदर नुकसानदेह चीजों को बहुत जल्दी बाहर करता है. डॉक्टर्स मानते हैं कि हमारा शरीर ऐसा न करे तो इंसान मुसीबत में फंस सकता है.
हम सबकी आंतों में एक हिस्सा लिम्पेटिक सेल का होता है. इसे लिंफ कोशिकाओं के नाम से भी जाना जाता है. इन कोशिकाओं के माध्यम से शरीर को नुकसान देने वाली चीजों को पहचाना जाता है. आंत इन विषैले खाद्य पदार्थों या कणों को बाहर निकालने के लायक बनाने का भी काम करता है.
शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर करने के लिए आंत बहुत ही चालाकी के साथ काम करता है. छोटी आंत में होने वाली यह क्रिया इतनी सहजता से होती है कि हमें पता भी नहीं चलता है. आंत इस बात का भी ध्यान रखती है कि ये विषैले कण हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने वाले पोष्टिक तत्वों में न घुलने पाएं. भारत में 8 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में, जानें स्तन कैंसर के बारे में सबकुछ।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनकी आंतों में गंदगी जमा हो गयी है. बॉडी डिटॉक्ट फूड या वाटर से आंतें साफ करनी जरूरी होती हैं. लेकिन ऐसा सोचने से पहले हमें यह जानना चाहिए कि हमारी किडनी हर मिनट आधे कप के आस-पास खून को छानती है. रक्त को छानते समय जो विषैले पदार्थ जैसे यरिया को मूत्र के माध्यम से शरीर के बाहर निकालने का काम करती है.
रही बात शराब पीने के बाद लिवर के सफाई की तो लिवर या यकृत भी अपनी सफाई करता है. लेकिन इसकी प्रक्रिया थोड़ी जटिल होती है. सबसे पहले किण्वक अर्थात एंजाइम शराब को एसिटलडिहाइट में बदलते हैं और फिर यह एसिटिक एसिड और कार्बन डाइ-ऑक्साइड में बदलकर पानी के रूप में हो जाता है. जब यह पानी में बदल जाता है तो मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाता है.
जब आप जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं तो लिवर उसे बाहर करने में परेशान होता है. क्योंकि लिवर की प्रक्रिया थोड़ी धीमी होती है. ऐसे में आपके खून में शराब की मात्रा बढ़ने लगती है.
वर्तमान समय में डिटॉक्स आहार का एक बहुत बड़ा बाजार है. शरीर हमारा अपने शरीर के सभी अंगों की सफाई कर सकता है, शर्त यह है कि हम संतुलित भोजन करते रहें और सक्रिय जीवनशैली को फॉलो करें.
अब यह जानना जरूरी है कि डिटॉक्स आहार क्या हैं. दरअसल शरीर को मौसमी फल, सब्जियों और जूस जैसे पदार्थों से ज्यादा से ज्यादा पानी पहुचाने के लिए जो खाद्य पदार्थ अपनाएं जाते हैं वो ही डिटॉक्स आहार हैं. यह आप अपनी डेली डाइट के माध्यम से भी कर सकते हैं.
अब सवाल यह उठता है कि क्या विशेष डिटॉक्स आहार असरदार होते हैं. तो जवाब हां ही है क्योंकि जब आप डिटॉक्स आहार लेते हैं तो शराब, कैफीन, चीनी और अन्य नुकसानदेह खाद्य पदार्थ छोड़ देते हैं. जब आप इन सब चीजों को छोड़ते हैं तो शरीर का सफाई अभियान अपने आप तेज हो जता है. सबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं ?
सबसे अच्छी सलाह तो यह है कि आप अपनी डेली डाइट में फल और सब्जियों को हमेशा अधिक खाएं. हेल्दी डाइट के साथ आप एक्सरसाइज करना न भूलें यह आपके शरीर को जल्दी डिटॉक्स करता है.
इतनी ज्यादा सच्चाई पढ़ने के बाद भी आपको बॉडी डिटॉक्स का विचार लुभावना लगेगा. क्योंकि आप अपनी आदतों में बदलाव के बजाय उपायों के बारे ज्यादा सोचते हैं. लेकिन इन उपायों से आप शरीर को ज्यादा दिन तक स्वस्थ्य नहीं रख पाते हैं. आपको हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को ज्यादा महत्व देना चाहिए.