Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What your nails says about your health: नाखून हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं, जो आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। आप स्वच्छता को कितना फॉलो करते हैं और आपको फैशन की कितनी समझ है आदि इन सभी बातों के बारे में आपके नाखून ही बता देते हैं। लेकिन सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी ही नहीं बल्कि आपके स्वास्थ्य के बारे में भी नाखून बहुत कुछ बता देते हैं। सिर्फ नाखून के रंग नहीं बल्कि नाखून का आकार भी आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताता है। आपके नाखून के आकार की मदद से ही आप अपने शरीर से जुड़ी कई अंदरूनी बातों को जान सकते हैं। इस लेख में हम आपको नाखूनों से जुड़ी ऐसी ही एक खास जानकारी देने वाले हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
नाखून का कमजोर पड़ना आपकी सेहत से जुड़ी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। शरीर में विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन और फैटी एसिड आदि की कमी के कारण भी नाखून कमजोर पड़ सकते हैं। इसके अलावा कई बार किसी केमिकल या अन्य चीज के संपर्क में आने के कारण भी आपके नाखूनों को कमजोर कर सकता है। साथ ही कमजोर व टूटे हुए नाखून कमजोर मानसिक स्वास्थ्य का भी संकेत देते हैं।
नाखून में गड्ढा बनना भी कई अंदरूनी बीमारियों का संकेत बताता है और इसमें उंगली का नाखून अंदर से गहरा होने कारण चम्मच जैसी आकृति बना जाती है। एनीमिया, हेमोक्रोमाटोसिस और पल्मर विनसन सिंड्रोम के कारण भी नाखून में गड्ढे बनने लग जाते हैं।
कुछ लोगों के नाखून सिरे से मुड़ने लग जाते हैं और इस कारण से कई समस्याओं का सामना करना भी पड़ा है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी नाखून में मुड़ने लग जाता है और इस कारण से कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ जाता है।
नाखून की सतह मोटी पड़ जाना भी कई बार अन्य किसी न किसी अन्य स्थिति के कारण हो सकती है। नाखून में फंगल इन्फेक्शन या किसी अन्य समस्या के कारण उसकी सतह मोटी होने लगती है। इसके अलावा डायबिटीज या कुछ प्रकार के वैस्कुलर डिजीज के कारण भी नाखूनों का आकार मोटा हो सकता है।
हालांकि, जरूरी नहीं है कि नाखून में होने वाला किसी प्रकार का बदलाव आपकी सेहत से जुड़ी किसी बीमारी का ही संकेत हो। लेकिन आपको इनमें से कोई भी बदलाव महसूस होने पर डॉक्टर से एक बार बात कर लेनी चाहिए। डॉक्टर स्थिति के अंदरूनी कारण का पता लगाकर उसके अनुसार दवाएं देते हैं।