
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 22, 2026 9:55 AM IST
Medically Verified By: Dr. Sanjay Gupta
आपने कई बार गौर किया होगा कि कुछ लोगों के शरीर पर अचानक से नीले या बैंगनी रंग के निशान नजर आने लगते हैं। कुछ लोग शरीर पर दिखने वाले नीले निशानों को चोट या दबाव कहते हैं, जबकि कुछ लोगों के लिए शरीर पर नीले निशान बनना चिंता का कारण बन जाता है। न्यूज इन हेल्थ की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि शरीर पर पड़ने वाले निशानों को मेडिकल भाषा में Bruising या Ecchymosis कहा जाता है। मुख्य रूप से शरीर पर नीले निशान इसलिए पड़ जाते हैं, क्योंकि छोटी रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) शरीर के अंदर ही विभिन्न कारणों से टूट जाती हैं। इससे खून त्वचा के नीचे जमा हो जाता है। शरीर पर पड़ने वाले नीले निशान के 10 में 8 मामलों में ज्यादा चिंता की बात नहीं होती है, लेकिन कुछ मामलों में नीले निशान बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। आइए डॉक्टर संजय गुप्ता से जानते हैं शरीर पर नीले निशान किन बीमारियों के कारण होती है।
डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर पर चोट लगने, गिरने या दबाव पड़ने से नीले निशान पड़ रहे हैं, तो यह एक सामान्य समस्या होती है। आमतौर पर शरीर पर पड़ने वाले नीले निशाना कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। पर बिना किसी दवाब या चोट के शरीर पर नीले निशान पड़ रहे हैं और लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हैं, तो यह बीमारी का संकेत होता है।
शरीर पर अगर नीले निशान पड़ रहे हैं, तो कुछ स्थितियों में चिंता का कारण बन सकता है। इसमें शामिल हैः
अगर आपको अपने शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आते हैं, तो इस विषय पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपके शरीर पर विभिन्न प्रकार के नीले निशान पड़ रहे हैं, तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से बात करें। शरीर पर नीले निशान की मुख्य वजह जानने के लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दे सकते हैं। शरीर पर नीले निशान पड़ने पर CBC (Complete Blood Count), Platelet Count, Liver Function Test (LFT) और Coagulation Profile (PT, INR) जैसे टेस्ट कराने की सलाह देते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.