ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये 7 गंभीर बीमारियां, जानिए प्रतिदिन कितना SALT खाना है सही

Eating Too Much Salt Side Effects :  भारत में लोग प्रतिदिन दोगुना नमक खाते हैं। ऐसे में कई बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने से होने वाली बीमारियां कौन-कौन सी हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 21, 2024 9:15 AM IST

Eating Too Much Salt Side Effects : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा हाल ही में नमक इनटेक को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया गया है। यह रिपोर्ट 'डब्ल्यूएचओ ग्लोबल रिपोर्ट ऑन सोडियम इनटेक रिडक्शन' में दी गई है, जिसमें भारत को अत्यधिक नमक खाने वाले टॉप 50 देशों में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक स्वस्थ व्यक्ति प्रतिदिन 5 ग्राम तक खा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि नमक की खपत प्रति व्यक्ति 10 ग्राम से अधिक हो जाती है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिक नमक खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर सबसे प्रमुख बीमारियों में से एक है। इसके अलावा कुछ अन्य बीमारियों का खतरा रहता है।

ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां

  1. अगर आप जरूरत से अधिक नमक का सेवन करते हैं, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है
  2. अधिक नमक खाने वालों में हार्ट डिजीज का भी खतरा रहता है।
  3. इस समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को गैस्ट्रिक कैंसर भी हो सकता है।
  4. अधिक नमक खाना मोटापे का कारण हो सकता है।
  5. ऑस्टियोपोरोसिस, का खतरा भी ज्यादा नमक खाने से हो सकता है।
  6. मेनियार्स रोग भी अधिक नमक खाने से हो सकता है।
  7. ज्यादा नमक खाने वालों को भी किडनी की बीमारी हो सकती है।

 क्या कहता है रिपोर्ट

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक, तेलुगु राज्यों में 4 में से 1 व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित है, जिसका प्रमुख कारण अधिक नमक का सेवन हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 1 चम्मच नमक खाना चाहिए, लेकिन लोग इससे दोगुना नमक खाते हैं, जिसमें हार्ट रोग का खतरा भी बढ़ सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नमक का 70% हिस्सा प्रोसेस्ड फूड्स और मसालों में छिपा होता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.