40 की उम्र के बाद ये 5 बीमारियां होने का बढ़ जाता है खतरा, जानें कौन सी बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा

Health risk after 40: उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है, इस लेख में हम आपको बताएंगे 40 की उम्र के बाद कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 10, 2023 9:26 AM IST

Life after 40 years: आजकल के खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर को अलग-अलग बीमारियों से बचाकर रखना बहुत मुश्किल काम हो गया है और यही कारण है कि हर व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने लगी है। लेकिन अपने लाइफस्टाइल में समय रहते सही सुधार करके इन बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन हमारे जीवन में कुछ ऐसे बदलाव भी आते हैं, जिनसे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, हालांकि, हम यही नहीं कह रहे है कि ऐसे में बीमारियों से बचना संभव ही नहीं है। दरअसल, बढ़ती उम्र हमारे शरीर में कई बदलाव लाती है। धीरे-धीरे उम्र बढ़ती है और साथ ही कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ता रहा है। 40 की उम्र आते-आते हमें कई अलग-अलग बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और सिर्फ वे ही बच पाते हैं, जिन्हें अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी मेन्टेन करके रखा है। चलिए जानते हैं 40 की उम्र के बाद कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

1. कैंसर (cancer after 40 years)

वैसे तो कैंसर किसी भी उम्र में हो सकते हैं, लेकिन 40 साल की उम्र आते-आते कुछ लोगों में कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। 40 की उम्र के बाद कोलन (बड़ी आंत का अंतिम हिस्सा) और रेक्टल (गुदा) में कैंसर होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। कैंसर की वेबसाइट पर पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार 45 से 49 साल की उम्र में हर 1 लाख लोगों में से 350 लोगों को किसी न किसी तरह का कैंसर हो जाता है।

2. दिमाग सिकुड़ना (brain shrinkage after 40)

बढ़ती उम्र के साथ दिमाग सिकुड़ने की समस्या होना आम बात है। हालांकि, यह इतनी गंभीर समस्या नहीं होती है, क्योंकि यह एक सामान्य एजिंग प्रक्रिया है। जबकि सही लाइफस्टाइल न होने के कारण कुछ लोगों का दिमाग अन्य स्वस्थ लोगों से कुछ ज्यादा सिकुड़ सकता है, जिससे उनके सोचने-समझने जैसी क्षमता कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है।

3. टाइप 2 डायबिटीज (type 2 diabetes after 40)

टाइप 2 डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है और इसलिए 40 की उम्र के बाद इसके होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। अगर आप अपने लाइफस्टाइल को ठीक से मेन्टेन करके नहीं रख रहे हैं, तो खासतौर पर 40 की उम्र के बाद आपको यह बीमारियां होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

4. हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure after 40)

ठीक डायबिटीज की तरह हाई ब्लड प्रेशर भी लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है। सही लाइफस्टाइल हैबिट्स न अपना पाना इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देता है। कई लोगों को 40 साल की उम्र के बाद ही हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, कुछ लोगों को 20 साल की उम्र के बाद भी यह समस्या हो सकती है।

5. स्ट्रोक (strokes after 40)

स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी 40 की उम्र के बाद बढ़ जाता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि 40 से 45 की उम्र के बाद लोगों में स्ट्रोक जैसी समस्याएं होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। हालांकि, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां आदि स्ट्रोक के खतरे को सबसे ज्यादा बढ़ाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source