Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Alzheimer causes in hindi: अल्जाइमर रोग क्या है? ये सवाल बहुत से लोग करते हैं। दरअसल, ये एक मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है जिसमें ब्रेन सेल्स खत्म होने लगती है। इसका असर व्यक्ति के व्यवहार और आम जीवन पर पड़ता है। इससे याददाश्त आती जाती रहती है। साथ ही इस बीमारी में पर्सनालिटी में बदलाव आने की भी संभावना बढ़ जाती है। इन्हीं तमाम बातों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर डे (World Alzheimer's Day 2022) मनाया जाता है। ताकि, 60 की उम्र के बाद हमारे बुजुर्गों में बढ़ते इस बीमारी को हम समझ सकें और उनका खास ख्याल रख सकें।
लेकिन सवाल ये है कि आखिरकार ये बीमारी (What deficiency causes Alzheimer) क्यों होती है? जिसके बारे में हमने डॉ. राजुल अग्रवाल, सीनियर कंसलटेंट न्यूरोलॉजिस्ट, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट से बात की। डॉ. राजुल अग्रवाल, सीनियर कंसलटेंट न्यूरोलॉजिस्ट बताते हैं कि अल्जाइमर ज्यादातर उम्र बढ़ने खास कर कि 60 से ज्यादा उम्र के लोगों में होता है। इसके अलावा इसके कई कारण हैं। जैसे कि
अल्जाइमर डिप्रेशनके मरीजों में ज्यादा हो सकता है। दरअसल, ऐसे मरीजों के मस्तिष्क की काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है और वे मेमोरी लॉस का शिकार होने लगते हैं। इसके अलावा ये इस समस्या को और बढ़ा सकती है जिससे अल्जाइमर के लक्षण और बढ़ सकते हैं।
तनाव मस्तिष्क के काम काज का गहरा नुकसान करती है। किसी को अगर लम्बे समय तक तनाव हो तो दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है, जो कि अल्जाइमर का कारण बन सकती है। ऐसे में आपकी याददाश्त बार-बार आ जा सकती है, साथ ही आपको अल्जाइमर के कई लक्षण महसूस हो सकते हैं।
विटामिन बी12 की कमी के कारण भी आपको अल्जाइमर रोग के लक्षण महसूस हो सकते हैं। विटामिन बी 12 की कमी के कारण मस्तिष्क को कई समस्याएं होती हैं। इसकी कमी के कारण ब्रेन के संज्ञानात्मक काम (cognitive decline) प्रभावित होते हैं और मेमोरी लॉस और व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकते हैं।
विटामिन डी की कमी के कारण शरीर में कई सारी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। जिसमें से एक है अल्जाइमर। अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन डी संज्ञानात्मक और न्यूरोप्रोटेक्टिव काम करते हैं। साथ ही शरीर में विटामिन डी की कमी से एमाइलॉयड बीटा और फॉस्फोराइलेटेड की कमी होती है जिससे आपको अल्जाइमर रोग हो सकता है।
सर में कोई गहरी चोट आना और नशीले पदार्थों का सेवन से भी अल्जाइमर रोग हो सकता है। इसके अलावा आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण को भी इसका कारक माना गया है। साथ ही अनुवांशिक कारणों से भी आपको यह समस्या हो सकती है।