
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 13, 2026 4:46 PM IST
Image credits by: what could be the reason of frequent stomach infection
आजकल पेट से संबंधित परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसका मुख्य कारण आप अनियमित खान-पान और खराब लाइफस्टाइल को मानते हैं, जो कि सही भी हैं। लेकिन पेट की परेशानियों को बढ़ाने में केवल एक या दो कारण ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई कारण हैं, जिससे पेट का इन्फेक्शन एक आम परेशान बनते जा रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह समस्या अचानक पेट दर्द, दस्त, उल्टी और कमजोरी जैसे लक्षणों के साथ सामने आती है। यही कारण है कि कई बार आप इसके कारणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इसलिए आपके लिए जानना जरूरी है कि पेट में इन्फेक्शन किन वजहों से होता है, ताकि समय रहते सही ढंग से बचाव कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए जा सके।
पेट में होने वाले रोग कई अलग-अलग हो सकते हैं, जिनमें से एक पेट में इन्फेक्शन है जिसके होने का सबसे बड़ा कारण अक्सर गंदा व दूषित भोजन होता है। खासकर, खुला खाना, सड़क किनारे मिलने वाला फास्ट फूड और गंदी जगह से या बिना उबाला पानी पीने भी बैक्टीरिया को शरीर में प्रवेश करा देता है। ये हानिकारक जीवाणु पेट में पहुंचकर इन्फेक्शन पैदा करते हैं, जिससे अक्सर दस्त, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं सामने आती है।
खाने से पहले या टॉयलेट के बाद हाथ न धोने की आदत बच्चों में सबसे ज्यादा देखी जाती है, जो कि कीटाणुओं को सीधे शरीर में प्रवेश कर देती है। खासकर बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि वे अक्सर बिना हाथ धोए खाना खा लेते हैं या गंदी चीजों को मुंह से लगाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप और बच्चे दोनों सही हाइजीन आदतें अपनाएं।
वहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें पेट का इन्फेक्शन सबसे जल्दी होता है। असल में जब यह कीटाणु शरीर में प्रवेश करते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता उससे लड़ नहीं पाती और वायरस शरीर पर अपना असर दिखाने लगता है। तनाव, नींद की कमी और पोषण की कमी जैसी जरूरी चीजें इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दें। इसलिए बार-बार पेट में इन्फेक्श होना कमजोर इम्यूनिटी का लक्षण हो सकता है।
कई बार जब आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं या गंदे वातावरण में रहते हैं, तो भी पेट का इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। कई मामलों में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल जाता है। खासकर, साझा वस्तुओं का उपयोग करने, जैसे- बर्तन या तौलिया बैक्टीरियां को फैलाने के वाहन बन जाते हैं। इसलिए साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें और संक्रमित व्यक्ति से जितना हो सके दूरी बनाएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.